एंटी रोमियों स्क्वायड के बारे में कोतवाल ने छात्राओं को दिए टिप्स

दुद्धी।(भीमकुमार)जीजीआईसी परिसर में आज छात्राओं को एंटी रोमियो स्क्वॉड के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को जानकारी देने के लिए कार्यशाला में कोतवाल अशोक सिंह मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में छठी से लेकर इंटर तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि हिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को एक सार्थक कदम बताया और छात्राओं को खुद की सुरक्षा के लिए कई टिप्स भी दिए गए। और बताया कि 100, 1082,1090 महिलाओं के सेवा के लिए 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध है। जिसे कभी भी इमरजेंसी में उपयोग किया जा सकता है। और कॉलेज के प्रिंसिपल राधेश्याम ने इस तरह की कार्यशालाओं की आवश्यकता पर सहमति जताई। साथ ही उन्होंने इस तरह के जागरूकता अभियान को महत्वपूर्ण बताया।

Translate »