कोन/सोनभद्र-बदलते परिवेश व आये दिन लूट हत्या बलात्कार की घटनाएं घटित होने व ग्रामीण व पुलिस के बीच आपसी सामंजस बैठने के लिए पुलिस जनता से मित्रवत व्यवहार करने के लिए हर दिन अलग अलग विचार से ग्रामीणों में सन्देश दे रही है वही महिला पुलिस द्वारा महिलाओं को छेड़खानी से बचने के लिए आत्म रक्षा के उपाय व टोलफ्री नम्बर ग्रामीण महिलाओं आँगन बाड़ी कार्यकर्ती,शिक्षक व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बताए जा रहे हैगुरुवार को ग्राम पंचायत खरौधी के टोला बोदार में अपराध शाखा अधीक्षक शिव प्रताप वर्मा की अगुवाई में जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीण महिलाएंआँगन बाड़ी कार्यकर्ती,शिक्षक व स्वयं सहायता समूह की उपस्थिति में उनके आत्मरक्षा के उपाय महिला पुलिस खुशबू यादव द्वारा बताए गए
वही उपस्थित महिलाओं को पुलिस विभाग से जारी पम्पलेट भी वितरण कर टोल फ्री नम्बर जैसे 100,1090,181 के बारे में जानकारी दी गयी वही महिलाओं को बताया गया कि अगर आपके आस पास में कोई व्यक्ति अगर कोई गलत नजरिया या गलत व्यवहार करता है तो तत्काल आप इन नम्बरो या थाना कोन में सम्पर्क स्थापित कर सकती है