राज्य महिला आयोग सदस्य ने महिला सर्वोदय सुधार गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया

सोनभद्र।सोनभद्र जिले के भ्रमण के दौरान राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य अनामिका चौधरी ने बृहस्पतिवार को जिले के महिला सुधार गृह राबर्ट्सगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया और सम्बन्धितों को आवष्यक दिश-निर्देश दियें।

सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश अनामिका चौधरी ने महिला सर्वोदय सुधार गृह के आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि महिला सुधार गृह राबर्ट्सगंज की क्षमता 30 की है, और मौके पर मात्र 03 महिलाओं का पंजीकरण है। उन्होंने पाया कि सभी तीनों महिलाओं का देख-रेख बेहतर तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने महिला सुधार गृह के अभिलेखों, स्टाफ रूम, शौचालय, किचन, बालक रूम आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं के बेहतर देख-भाल की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान महिला सिनेटरी सिस्टम को क्रियाशील कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जिला प्रशासन से बेहतर समन्वय स्थापित करके सिनेटरी का उत्पादन करते हुए जिले के कस्तुरबा स्कूल के बच्चियों, पं0 दीन दयाल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में षिक्षारत किशीरियों में वितरण कराया जाय। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सदस्य अनामिका चौधरी के अलावा कैप्टन सुनील निशाद, सूचना विभाग के नेसार अहमद, कोतवाल चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ, चन्दा मिश्रा, दीपिका सिंह, राजेश सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।

Translate »