सर्व शिक्षा अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

सर्व शिक्षा अभियान के तहत किया जागरूक

कोन सोनभद्र। (नवीन चंद)सर्व शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन के छात्रों ने स्कूल चलें, चलाएं अभियान के तहत प्रभातफेरी निकाली। यह प्रभात फेरी उच्च प्राथमिक विद्यालय से शुरू होकर क्षेत्र के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए स्कूल लौट गई। छात्र हाथ में बैनर व तख्ती लेकर नारेबाजी करते चल रहे थे। प्रभात फेरी के माध्यम से स्कूली बच्चों ने शैक्षणिक जागरूकता को लेकर अभिभावकों आैर बच्चों को प्रेरित किया।रैली में शामिल छात्र शिक्षा से जुड़े नारे- पहले पढ़ाई बाद में सगाई, आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे नारे लगाते हुए क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान संबंधित स्कूल के शिक्षक भी साथ रहे।

Translate »