ब्लाक के समस्त विद्यालयों में निकाली गई सर्व शिक्षा अभियान की रैली।

(अरुण पांडेय/विवेकानंद)

खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

एक भी बच्चा छुटा संकल्प हमारा टूटा। आधी रोटी खाएंगे फिरभी पढ़ने जाएंगे।

बभनी। विकास खंड के समस्त विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान की रैली निकाली गई।सर्व प्रथम दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कालेज परिसर से निकाली गई खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार व दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कालेज प्रधानाचार्य एस. के. पांडेय के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।आधी रोटी खाएंगे फिरभी पढ़ने जाएंगे।एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा के जैसे आदि नारों को लगाते हुए विद्यालय परिसर से बभनी ब्लाक से घुमाकर कस्बों से होते हुए बभनी चौराहे तक ले जाया गया मिष्ठान वितरण कराते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने को शत प्रतिशत नामांकन को लेकर छात्र छात्राओं को सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरुक किया।राजकीय इंटर कालेज चपकी में भी प्रधानाचार्या सविता जायसवाल के नेतृत्व में रैली निकाली गई।कार्यक्रम के दौरान ए बी आर सी जगरनाथ व संतोष यादव नंदलाल एन पी आर सी विनोद कुमार संदीप सिंह चंद्रजीत सिंह सहायक लेखाकार विजय कुमार दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कालेज के प्रबंधक जे एल पांडेय मु.आरीफ रुद्र मिश्र सूर्य प्रकाश सिंह शैलेंद्र सिंह अफजल अहमद चंद्रसेन पांडेय शशि शंकर श्रीवास्तव अनिल कुमार अभिषेक तिवारी प्रवीण सिंह रमेशचंद्र सूर्यकांत दूबे जवाहर लाल सिंह निर्भय पांडेय कुंज बिहारी लाल राजेश मौर्य मनीष पांडेय ओम
प्रकाश पांडेय एन आर एल एल एम से मनीष शर्मा महेश प्रसाद (बी एम एम) आशा आरती सुलेखा राजवंती समेत अन्य समूह कार्यकत्री भी मौजूद रहीं।

Translate »