वन विभाग की टीम ने वन महोत्सव कार्यक्रम में किया वृक्षारोपण

(अरुण पांडेय/विवेकानंद)

वन क्षेत्राधिकारी व प्रधानाचार्य संयुक्त तत्वावधान में किया गया वृक्षारोपण।

बभनी। वन रेंज बभनी की टीम के द्वारा दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कालेज परिसर में वन महोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया।जिसके अंतर्गत वनक्षेत्राधिकारी ए एन मिश्र व प्रधानाचार्य एस के पांडेय के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कर मिठाईयां भी बांटी गई। सूर्यकांत दुबे के द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि धरती के धरोहर को बचाए रखने के लिए हर छात्र प्रतिवर्ष वृक्ष लगाते रहें।इसी क्रम में राम गोपाल दुबे बीट इंचार्ज ने भी पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण वायु संरक्षण व मृदा संरक्षण की जानकारी देते हुए वृक्षारोपण को सर्वोपरि कार्य बताया इस दौरान उप प्रबंधक दीप नारायण सिंह वन दरोगा झगड़ूराम वन रक्षक राम गोपाल दुबे सुरेंद्र सिंह वन रक्षक, मथुरा यादव वन रक्षक अध्यापक सूर्यकांत दुबे जवाहर लाल सिंह मनीष पांडेय राजेश मौर्य निर्भय पांडेय ओम प्रकाश पांडेय समेत समस्त छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापकगण व वनकर्मी मौजूद रहे।

Translate »