बीजेपी ने सदस्यता अभियान पर दिया जोर, लोगों से जुड़ने की अपील

-छः जुलाई से दस अगस्त तक चलेगा कार्यक्रम

– हर बूथ पर सदस्यता बढ़ाने पर दिया जोर

कोन/सोनभद्र -सदस्यता अभियान 2019 की पूर्ण सफलता हेतु भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कोन में रविवार को रामनरेश सुग्रीव साहू महाविद्यालय में बैठक कर सदस्यता अभियान की शुरुआत किया

बैठक के जिलाउपाध्यक्ष रमेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ता संगठन की जो योजना बनती है उसको कुशलता पूर्वक पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के जितने सदस्य हैं, दुनिया के 37 देशों में उतनी उनकी जनसंख्या नहीं है।

हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं। हमें 20 फीसदी सदस्य बढ़ाने हैं। समाज के हर वर्ग को जोड़ना है। मतदाता के रूप में तो जुड़ चुके है उन्हें अब सदस्यता में जोड़ना है। सदस्यता के महत्व पर चर्चा करते हुए हर बूथ पर सदस्यता करने पर बल दिया जिलाउपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि हम देश और प्रदेश की प्रगति, समाज और गरीब के उत्थान के लिए कार्य करते हैं। इसका परिणाम है कि हमने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। हर जाति, धर्म, मजहब के लोगों ने हमें वोट दिया

अब हमें संगठन के विस्तार हेतु संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 को पूर्ण करने के लिए मंडल बैठक स्तर पर 1 जुलाई से 5 जुलाई तक करना ,सदस्यता बुक बूथों पर देना ,सदस्यता अभियान 6 जुलाई को मुख्यालय पर सभी वर्ग, समूह के प्रभावी व्यक्तियों को बुलाकर सदस्य बनाने का कार्यक्रम किया जाएगा। एक मोबाइल से तीन सदस्यता ग्रहण की जा सकती है और एक कार्यकर्ता को 100 सदस्य ग्रहण करना होगा , प्रत्येक कार्यकर्ता को लगातार 6 दिन कैम्प लगाकर नए लोगो की सदस्य्ता करना होगा ।प्राथमिक सदस्यता हेतु मोबाइल नंबर 8 980808080 नि शुल्क मिस कॉल करने पर तथा सदस्यता पत्रक भरकर भी सदस्य बन सकते हैं।इस मौके पर , विनय कुमार , कोन मंडल अध्यक्ष शंशाक शेखर मिश्रा, प्रह्लाद गुप्ता , महामंत्री शुशील जायसवाल, दीपक दुबे,तेजवंत पांडे,जगरनाथ,मोतल्ली,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Translate »