गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के आह्वाहन पर रूद्र पहाड़ पर पंचमुखी महादेव के सानिध्य में बैठक सम्पन्न

सोनभद्र। आज गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के आवाहन पर महत्वपूर्ण बैठक रूद्र पहाड़ पर विराजमान पंचमुखी महादेव के सानिध्य में संस्था के अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई ।

बैठक विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रावण माह के प्रथम सप्ताह में १८ जुलाई २०१९ से पंचदिवसीय गुप्तकाशी दर्शन यात्रा सृष्टि सृजन के केन्द्रो ऋषी-मुनियों द्वारा पुजित स्थापित प्रमुख स्थलों का दर्शन पूजन पंच संकल्प के साथ पंचतत्व की रक्षा के लिए के निकाली जायेगी । यात्रा के प्रमुख स्थलों गंगोत्री कुन्ड से प्रारंभ होकर ऊँ पर्वत, गोमुख, त्रिवेणी संगम, कण्वकोट, अमरगुफा शिवद्वार से लेकर गुप्ताधाम तक व अंत मे देवाधिदेव महादेव बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक कर दर्शन पुजन कर सम्पन्न होगी ।

बैठक मे मुख्य रूप से पंचम मुखी महादेव के महंत लक्ष्मण दुबे जी आचार्य डा० शिव कुमार मिश्रा जी आचार्य संतोष धर द्विवेदी आचार्य वीरेंद्र देव पांडेय , मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरी हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रमुख उपेंद्र देव पांडे युवक मंगल दल के जिला अध्यक्ष सौरव कांत पति तिवारी विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रसार प्रमुख धर्मेंद्र कुमार राजू डीसीपीसी जिला मंत्री अशोक गोस्वामी शिवसेना के जिला प्रमुख सत्यम पांडे नितेश चतुर्वेदी हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद पांडे, विवेक कुमार त्रिपाठी सुखदेव गुप्ता संदीप पांडे अनुराग पांडे रविंद्र त्रिपाठी देव आनंद पाठक राजीव चौबे रविकांत देव पांडे विशाल पांडे बृजेश सिंह राणा रुबी गुप्ता श्याम बिहारी आदिवासी रविंद्र त्रिपाठी आर्ट आफ लिविंग के इंटरनेशनल शिक्षक चंद्रिका प्रसाद सर्वेश त्रिपाठी विजय कामदेव पांडे वाचस्पति त्रिपाठी मनोज देव पांडे मुकेश उपाध्याय इत्यादि उपस्थित रहे।

Translate »