वैनी /सोनभद्र (सुनील शुक्ला) आज विकास खण्ड नगवां के वैनी काली माता मंदिर पर पत्रकार संघ नगवां की बैठक आहूत की गई। जिसमें पुरानी समिति भंग कर नए समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से सुनील शुक्ला को अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया।

वही उपाध्यक्ष श्यामसुंदर पांडेय संरक्षक लालबहादुर जायसवाल कोषाध्यक्ष राजन गुप्ता सचिव सुनील सिंह को सर्व सम्मति से बनाया गया। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर जोर देते हुए नशाखोरी पशुतस्करी जैसे क्षेत्र में जितने भी अवैध धंधे हो रहे है उसपर अंकुश लगाने के लिए प्रमुखता से खबर प्रकाशन करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश जायसवाल, रामसूरत गुप्ता, सत्यनारायण मौर्या, ओमप्रकाश साहनी, अवधेश पटेल, रामकृत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal