जिला जज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से किया गया जिला जेल का निरीक्षण

गुरमा/सोनभद्र(मोहन गुप्ता)

सोनभद्र जिला कारागार गुरमा स्थित जिला कारागार में शुक्रवार साय ६ बजे से ७ बजे लगभग १ घन्टे तक जिला जज समेत जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सी जी एम और ए डी एम अपने दल बल के साथ जिला कारागार के बैरिको भोजनालय पुस्कालय और बैरिको चिकित्सालय बागवानी की साफ सफाई और पेय जल की ब्यवस्था का भी निरिक्षण किया ।

बैरिको में बन्दियों से मिल कर उनकी समस्या के सम्बन्ध में भी जानकारी ली।मौके पर जेल अधीक्षक के न रहने पर निरिक्षण के दौरान जेल परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा ।सुत्र की माने तो यह निरिक्षण रोटिन की त्रैमासिक जिला कारागार निरिक्षण रहा।

Translate »