सोनभद्र।भारी मात्रा में मादक पदार्थ हेरोइन व अवैध शस्त्र के साथ 10 अभियुक्त गिरफ्तार।
विगत कई दिनो से जनपद के विभिन्न स्थानो पर मादक पदार्थ हेरोइन अवैध बिक्री व अवैध शस्त्रो की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिस पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सलमानताज पाटिल द्वारा इस अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में आज चोपन, राबर्टसगंज, अनपरा, करमा थाना पुलिस व स्वाट टीम पुलिस द्वारा कुल 289 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन के साथ 10 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। बरामद हेरोइन का अन्र्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 29 लाख रूपये हैं।
गिरफ्तारी किये गए अभियुक्तों में अजित कुमार यादव पुत्र वेंकटेश्वर प्रसाद निवासी सेमरी थाना करमा, सोनभद्र। (99 ग्राम),मनोज हरिजन पुत्र बेचन नि0 पूरब मोहाल दलित बस्ती थाना राबर्टसगंज, सोनभद्र। (21 ग्राम), इकबाल उर्फ बुन्नु पुत्र स्व0शमशाद अली नि0 पूरब मोहाल हमीद नगर थाना राबर्टसगंज सोनभद्र।(23 ग्राम),संजय पुत्र विजय मल नि0 बरैला थाना राबर्टसगंज सोनभद्र।(20 ग्राम), लोरी पुत्र रामदुलार नि0 बरैला थाना राबर्टसगंज सोनभद्र।(18 ग्राम), रणजीत यादव उर्फ पप्पू यादव पुत्र स्व0 चन्द्रका प्रसाद यादव नि0 ग्रा0 चोपन थाना चोपन, सोनभद्र। (41 ग्राम), रविशंकर चेरो पुत्र बुल्लू चेरो नि0 ग्राम सेन्दुरीया थाना चोपन, सोनभद्र। (22 ग्राम),बाबू राम साहनी पुत्र नन्हकू साहनी नि0 चोपन बैरियार थाना चोपन, सोनभद्र। (20 ग्राम),राजू कुमार पुत्र मंगू लाल नि0 वार्ड नम्बर 05 पूर्वी परासी थाना अनपरा, सोनभद्र। (25 ग्राम), विकाश यादव पुत्र स्व0 रमेश यादव नि0 घसिया बस्ती रौप थाना राबर्टसगंज सोनभद्र है।इनके पास से (01 अदद देशी कट्टा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा करतुस 315 बोर) बरामद किया गया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal