राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 24जून का दिन

मेष

मानसिक शांति रहेगी, लेकिन जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष

कारोबार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। लेकिन बातचीत में संतुलित रहें।

मिथुन

अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कर्क

मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे।

सिंह

मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या

धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

तुला

आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक

परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के कार्यक्रम बन सकते हैं। परिवार का सहयोग रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

धनु

आलस्य की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मकर

मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा, लेकिन वाणी में सौम्यता भी रहेगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ

मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मीन

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग रहेगा।

Translate »