दुद्धी।(भीमकुमार)आज शनिवार को जन अधिकार पार्टी विधानसभा दुद्धी के कार्यकर्ताओं की बैठक अनुभव प्राथमिक विद्यालय कादल में संपन्न हुई। बैठक में लंबी चर्चा के बाद मंडल प्रभारी दिनेश शर्मा एवं जिला संयोजक डॉ भागीरथ सिंह मौर्या की देखरेख में अशोक मौर्या पूर्व प्रधान को दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष एवं धर्मेंद्र विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया।

इसके साथ ही जशवंत सिंह को प्रभारी संगठन मंत्री चुना गया तथा मिथिलेश कुशवाहा को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष अरुण कुमार मोर्य को महामंत्री चुना गया। बैठक में अविनाश कुशवाहा संजय मौर्या रामप्रवेश कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इसकी जानकारी भागीरथी मौर्य ने दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal