क्या कहते है आपके सितारे

जीवन मंत्र डेस्क। गुरुवार, 20 जून की रात लगभग 12.10 बजे बुध ग्रह राशि बदलकर मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। बुध चंद्र को शत्रु मानता है, लेकिन चंद्र बुध ग्रह से शत्रुता नहीं रखता है। बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा। बुध ग्रह बुद्धि का कारक ग्रह है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा असर होने वाला है, ये राशिफल चंद्र राशि के आधार पर बताया जा रहा है…

मेष राशि
इस राशि से बुध चौथे भाव में होने से घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। मेहनत सफल हो सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि से बुध तीसरे भाव में रहेगा। इस कारण परिवार के सहयोग से सफलता हासिल होगी। जीवन स्तर में सुधार होगा।
मिथुन राशि
इस राशि चंद्र दूसरे भाव में रहेगा। इस वजह से बुद्धि संबंधी कामों में विशेष लाभ होगा। धन से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
इस भाव में बुध के आने से यात्रा के योग बनेंगे। खान-पान का ध्यान रखें, बीमारी होने की संभावना है। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी।
सिंह राशि
इस राशि के लिए बुध बारहवें भाव में रहेगा। इस कारण खर्चों में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय संबंधी लंबी यात्रा हो सकती है। व्यर्थ के विवादों में न उलझें।
कन्या राशि
कन्या राशि से ग्यारहवें भाव में बुध रहेगा। पुराने अटके काम अब पूरे हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला राशि
इन लोगों के लिए बुध दसवें भाव में होने से लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। समय पक्ष का रहेगा।
वृश्चिक राशि
नवम भाव में बुध रहेगा, इस वजह से कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
धनु राशि
इस राशि के लिए बुध आठवें भाव में रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जीवन साथी के साथ अनबन हो सकती है। धैर्य रखें।
मकर राशि

मकर राशि के लिए बुध शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कहीं यात्रा पर जाने का योग बनेगा। धन लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि
आपके लिए बुध छठे भाव में रहेगा। इस वजह से खान-पान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। क्रोध न करें। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
मीन राशि
इस लोगों के लिए बुध पंचम भाव में हो जाएगा। शिक्षा संबंधी कामों में विशेष लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे

Translate »