सोनभद्र। पन्नूगंज थाना इलाके के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को आज पुलिस ने गुरौटी तिराहा के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।
पन्नूगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही एक युवक शादी का झांसा देकर उसकी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म करता है। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब लड़की की तबियत बिगड़ी तो वह निजी अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी बेटी गर्भ से है। इस सम्बंध में मुकदमा अपराध संख्या 73/ 19 आईपीसी 376 , 504 , 506 व 3/4 पास्को एक्ट पंजीकृत करके आरोपी युवक की तलाश जारी थी। जिसे आज मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के गुरौटी तिराहा के पास से शीत बसन्त पुत्र बेचन निवासी कसारी थाना पन्नूगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal