कृति महिला मंडल ने 33 जरूरतमंद बच्चों को दिए स्कूल बैग

सिगरौली।नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के कृति महिला मंडल ने जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहयोग दिया है। महिला मंडल ने गुरुवार को एनसीएल के केंद्रीय उत्खनन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीईटीआई) में आस-पास के जरूरतमंद बच्चों के लिए चलाए जा रहे संस्कार केंद्र के के 33 बच्चों को स्कूल बैग दिए। कार्यक्रम में कृति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संगीता सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि और उपाध्यक्षा श्रीमती नीलू ठाकुर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थीं।

कृति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संगीता सिन्हा ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने एवं नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी उनकी पढ़ाई में कृति महिला मंडल द्वारा इसी तरह सहयोग देते रहने का आश्वासन दिया।

बच्चों की नियमित पढ़ाई और उनकी परीक्षाओं में सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से कृति महिला मंडल ने ये स्कूल बैग दिए। साथ ही, बच्चों को केले, बिस्कुट और लड्डू भी दिए गए। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इसके लिए कृति महिला मंडल की सदस्याओं का आभार जताया।

कार्यक्रम के आयोजन में कृति महिला मंडल की श्रीमती राधा राजशेखर कोटूरी, श्रीमती मंजू बिश्वाल और श्रीमती संगीता नारायन सहित अन्य सदस्याओं ने योगदान दिया।

Translate »