आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग 5 जवान शहीद हो गए। वहीं सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को भी मार गिराया

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। अनंतनाग में आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम पर हमला बोला है। बस स्टैंड के पास आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जिसमें 5 जवान शहीद हो गए। वहीं सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को भी मार गिराया है। इस हमले में एक महिला समेत 4 जवान घायल भी हो गए हैं। वहीं अनंतनाग का SHO भी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकी संगठन अल मुजाहिदीन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Translate »