विश्व हिन्दू महासंघ ने मनाया योगी जी का जन्मदिवस

ओबरा/सोनभद्र।स्थानीय अधिकारी क्लब 4में रविनार की शाम विश्व हिन्दू महासंघ ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 47वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल जन सभा आयोजित की| कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन से हुई ।

सभा की अध्यक्षता कर रहे विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश पाण्डेय ने आगतुंको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त मंत्री उप्र शासन के प्रदूषण बोर्ड के सदस्य भिखारी प्रजापति एवं विशिष्ट अथितिगण में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिन्हा, मातृशक्ति की प्रदेश महामंत्री निशा चौहान,विंध्याचल मंडल प्रभारी रूद्र कुमार पाठक व हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पाण्डेय को सम्मानित कर मंचासीन कराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि योगी महाराज के नेतृत्व में हिन्दुत्व शक्तियों का उन्नयन हुआ है, वहीं दूसरी ओर विध्वंसकारीयों का दमन पुलिस प्रशासन व्दारा करते हुए प्रदेश की अमन चैन को कायम करने के लिए सख्त कदम उठाने का बल मिला |

धार्मिक आस्थावानों को प्रादेशिक सुविधा भी मुहैया करायी गयी, हिन्दू समाज का गौरव बढाने के साथ ही साथ योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने सामंतवादीयों का जड़ से खात्म कर दिया | विशिष्ट अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पांडेय व मातृशक्ति की प्रदेश महामंत्री निशा चौहन ने संयुक्त रुप से कहा कि पूर्वांचल के ज्यादातर क्षेत्र पुर्व की सरकारों में अराजकता व आतंकवाद की जद में थे उन क्षेत्रों में उन्मावादीयों का जड़ से योगी सरकार ने सफाया कर दिया, प्रदेश में महिलाओं का सम्मान और आत्मबल बढ़ाने के लिए किया जा रहे प्रयास सराहनीय है | योगी सरकार की कथनी और करनी उल्लेखनीय है ,जिसकी वजह से आंतकवाद को बढ़ावा देने वाली बंगाल की सरकार भी भयभीत है | और बंगाल की जनता हिन्दू शुभ चिंतक योगी आदित्यनाथ के हिन्दू धर्म व सम्प्रदाय से प्रतिभुत अभिभाषणों और विचारों की प्रंशसा करती नजर आयी एंवम् लोकतंत्र में सर्वाधिक मताधिकार भाजपा के पक्ष में करके प्रदेश हिन्दू शेर का गौरव बढ़ाया है | विश्व हिन्दू महासंघ मातृशक्ति की जिलाध्यक्ष सुमन पटेल, हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी डॉ उपेन्द्र देव पांडेय, जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, जिला सहसंयोजक इं पंकज गौतम, जिला उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी महेश देव पांडेय, जिला कार्यकरणी सदस्य संजय सिंह, जिला कार्यकरणी सदस्य अनुज गुप्ता हजारों कार्यकर्ता मौजुद रहे | संचालन विश्व हिन्दू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी व जिला मंत्री राहुल प्रताप सिंह ने संयुक्त रुप से किया |

Translate »