रेलवे की नई योजना: ट्रेनों में मिलेगी मसाज सर्विस, इन ट्रेनों में रहेगी ये सुविधा

भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार ट्रेनों में मसाज सर्विस शुरू करने जा रहा है। 15 से 20 दिनों के अंदर यह सेवा यात्रियों को मिलने लगेगी।

नई दिल्ली,

सुनने में कितना अच्छा लगता है कि आप ट्रेन में सफर कर रहे हों और साथ में मसाज भी करा रहे हों। जी हां, भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार ट्रेन में सवार यात्रियों के लिए मसाज सेवा शुरू की जा रही है।
बता दें कि रेलवे की मसाज की यह सुविधा फिलहाल इंदौर से चलने वाली 39 ट्रेनों में उपलब्ध कराई जाएगी। इन ट्रेनों में देहरादून-इंदौर एक्स. (14317), नई दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्स.(12416) और इंदौर-अमृतसर एक्स.(19325) के अलावा बाकी 36 ट्रेनें हैं।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मसाज सेवा पश्चिम रेलवे के रतलाम डिवीजन ने प्रस्तावित किया है। इससे रेलवे की सालाना 20 लाख रुपयों की आमदनी बढ़ जाएगी जो टिकट आदि से बिक्री के बाद अनुमानित रूप से 90 लाख तक पहुंच जाएगी।
इन ट्रेनों में रहेगी मसाज सर्विस की सुविधा

1. 12913/12914 INDB-NGP Express (Via UJN)
2. 12919/12920 DADN-SVDK (Malwa Express)
3. 12923/12924 INDB-NGP Express (DWX-MKC)
4. 12961/12962 MMCT-INDB (Avantika)
5. 19301/19302 DADN/YPR Express
6. 19303/19304 INDB-BPL Express (59389/59390)
7. 19305/19306 INDB-GHY Express
8. 19207/19308 INDB-CDG Express
9. 19309/19310 INDB-GNC Express
10. 19312/19311 INDB-PUNE Express
11. 19313/19314 INDB-RJPB Express (Via Sultanpur)
12. 19316/19315 INDB-LPI (Humsafar Express)
13. 19317/19318 INDB-PURI Express (Humsafar Express)
14. 19320/19319 INDB-VRL Mahamana Express
15. 19321/19322 INDB-RJPL (Via Firozabad)
16. 19323/19324 INDB-BPL Express
17. 19325/19326 INDB-ASR Express
18. 19329/19330 INDB/UDZ Express
19. 19331/19332 INDB/KCVL Express
20. 19333/19334 INDB-BKN Express (Mahamana Express)
21. 19336/19335 INDB-GIMB Express
22. 19337/19338 INDB-DEE Express
23. 22911/22912 INDB-HWH Shipra Express
24. 22941/22942 INDB-JAT Express
25. 22944/22943 INDB-PUNE Express
26. 11125/11126 INDB-GWL Express
27. 11703/11704 REWA-INDB Express
28. 12416/12415 NDLS-INDB Intercity Express
29. 12974/12973 JP-INDB Express
30. 14309-14310 UJN-DDN Ujjayani Express
31. 14317/14318 DDN-INDB Intercity Express
32. 14801/14802 JU-INDB Express (Via FTD)
33. 18234/18233 BSP-INDB Narmada Express
34. 19664/19663 KURJ-IND Express
35. 21125/21126 RTM-BIX Express
36. 22191/22192 INDB-JBP Express (11471/114720
37. 22646/22645 TVC-INDB Ahilya Nagari Express
38. 22983/22984 KOTA-INDB Intercity Express
39. 59385/59386 INDB-CWA Panchvally Passeneger

★ 10-15 दिनों में शुरू हो जाएगी सुविधा

रेलवे बोर्ड के मीडिया एवं संचार निदेशक राजेश बाजपेयी ने कहा कि पहली बार इस तरह के किसी कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मसाज सेवा 10-15 दिनों में शुरू हो जाएगी और यह सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सिर एवं पैर के मसाज के लिए 100 रुपयों का शुल्क लगेगा।
मसाज के लिए अलग-अलग रेट
मसाज के लिए अलग-अलग रेट हो सकते हैं। जैसे 100 रुपये में गोल्ड स्कीम, 200 रुपये में डायमंड और 300 रुपये में प्लेटिनम सुविधा मिल सकती है। मसाज की सेवा के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। हर ट्रेन में तीन से पांच मसाज देने वाले तैनात किए जाएंगे। हर कोच मसाजर का नंबर भी रहेगा।
यात्रियों ने रेलवे के इस कदम को सराहा
रेलवे की इस पहल को यात्री काफी पसंद कर रहे हैं। विशेषकर ट्रेनों में लंबा सफर करने वाले यात्रियों ने काफी सराहा है। बता दें कि अभी तक विशेष पर्यटक ट्रेनों पैलेस ऑन व्हील्स व महाराजा एक्सप्रेस में ही स्पा तथा मसाज जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। अगर रेलवे का यह परीक्षण कामयाब रहा तो मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, जम्मू, वैष्णोदेवी धाम, हरिद्वार तथा देहरादून तक यह सेवा शुरू हो सकती है।

Translate »