
जीवन मंत्र डेस्क। रविवार को कुछ लोग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और हर काम में सफलता हासिल करेंगे। जबकि कुछ लोगों को सावधान होकर काम करना होगा। टैरो रीडर भूमिका कलम से जानिए आपके लिए रविवार, 9 जून का दिन कैसा रहने वाला है जानिए क्या कहते है सितारे।
मेष- कारोबार में वृद्धि होगी। मेहनत की भी अधिकता रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
वृष- आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी। परन्तु क्रोध एवं आवेश की अधिकता भी रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मिथुन- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत रहें। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।जीवनसाथी से मतभेद रहेंगे।
कर्क- वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।
सिंह- सुख-दुख के भाव रहेंगे। किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
कन्या- आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।
तुला- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की की सम्भावना बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्भव है।
वृश्चिक- मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च बढेंगे।
धनु- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर- मन अशान्त रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।
कुंभ- दिमाग अशांत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख का विस्तार होगा। आय बढ़ सकती है।
मीन- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal