रेनुपावर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव सजग : के पी.यादव

हिंडाल्को रेनुपावर में मना विश्व पर्यावरण दिवस

अनपरा। हिण्डालको, रेणुसागर पावर डिविज़न में विश्व पर्यावरण दिवस सादगी पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर रेणुसागर के पुराने ऐश बाँध पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं ने शपथ ली। मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन रेनूसागर के, अध्यक्ष उर्जा, के पी. यादव ने पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया, कहा कि हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम रेणुसागर कालोनी परिसर में अधिक से अधिक मात्रा में पौधरोपण कर वायु प्रदूषण को शून्य करने का प्रयास करेंगे उन्होंने कलोनी परिसर में कर्मचारियों द्वारा छोटे छोटे कार्यों के लिए वाहनों का भी प्रयोग न करने का आह्वान किया तथा पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु केवल पौधरोपण ही नहीं करेंगे अपितु उसको संरक्षित व विकसित भी करेेंगे तथा हम अपने संसाधनों का समुचित तरीके से उपयोग करतें हुए अपव्ययों को रोकें और पर्यावरण को संरक्षित करें। उन्होंने कहा कि रेनुसागर पावर डिविजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव ही सजग है एवं प्रदूषण की रोकथाम के लिए संस्थान द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। संस्थान ने अपने पुराने एैश बाँध, आवासीय परिसर, कारखाना एवं आस पास के क्षेत्रों मे बृहद रुप से हरे, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया है और भविष्य में भी पौधारोपण के प्रति कटिबद्ध है।

संस्थान अपने कारखाने में पर्यावरण प्रतिरक्षण, ऊर्जा की बचत, वेस्ट ड़िस्पोज़ल और पाॅल्यूशन कन्ट्रोल के नये-नये तरीके अपना रहा है।
इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इन्दू यादव, सदस्याएँ व संजीव राजदेकर सीएस सिंह, शैलो सिंह, सुदीप्ता नायक, मयंक श्रीवास्तव, मनु अरोडा, रवि मिश्रा, चारु गौनियाल, प्रियका सेन गुप्ता सहित समस्त विभागाध्यक्ष के अलावा मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं दिशिता महिला मंडल की महिलाओं ने भाग लिया।

Translate »