सोनभद्र। नगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री राम दरबार अखाड़ा द्वारा राम जानकी मंदिर पन्नू गंज रोड रावर्टसगंज से जल संरक्षण वृक्षारोपण हेतु जन जागरण कर नगर के मुख्य मार्गो राम जानकी मंदिर से शीतला मंदिर चौक होते हुए बढोली चौराहे पर संकल्प के साथ समापन किया गया।
श्री राम दरबार शोभायात्रा के सम्मानित लोगों द्वारा सभी दुकानों पर जल संरक्षण हेतु संकल्प पत्र बांटा गया ।जन जागरण यात्रा का मुख्य उद्देश्य जल का संचय व पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना था ।बढ़ौली चौराहे पर समापन कर सभी लोगों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए संकल्प दिलाया गया। जनजागरण को संबोधित करते हुए श्रवण सदस्य राज्य वन्यजीव बोर्ड ,धर्मवीर तिवारी ,प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जल से ही जीवन है। आज जल का बचाव करेंगे तो कल जीवन पाएंगे। जिस प्रकार से आरो का पानी लगातार गिरता रहता है हम चाहे तो उस पानी को रोककर उस पानी को वृक्ष में या उस पानी से और भी कोई काम कर सकते हैं ताकि जल बेकार ना जाए। जिस प्रकार से हम अपने घर के लोगों का जन्मदिन मनाते हैं ठीक उसी प्रकार से उस जन्मदिन के नाम पर एक वृक्ष लगाए।

इससे हमारा पर्यावरण संतुलन बना रहेगा ।पर्यावरण के माध्यम से जल का संचय हो अगर पेड़ नहीं होगा तो पानी भी नहीं होगा।

हम सबको संकल्पित होना पड़ेगा वातावरण संतुलन बनाने के लिए जल संरक्षण व पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण करना हमारी जिम्मेदारी है ।संतोष चौबे, संगम गुप्ता, हर्ष अग्रवाल कीर्तन, आलोक , नीरज सिंह, अशोक सिंह प्रमुख ,सत्येंद्र चौबे भाजपा नेता,अरविंद पांडेय ,अभिषेक सिंह चंदेल, विनय श्रीवास्तव ,रमेश जायसवाल ,नरेंद्र गर्ग ,किशोरी सिंह ,सुरेश केशरी, अजीत रावत, श्याम उमर ,मनीष अग्रहरि, विनोद सोनी, राहुल शर्मा ,चन्दन केशरी, किशन ,हर्ष केशरी, रिसु केशरी, हिमांशु सिंह ,रवि केसरी, अभिषेक गुप्ता ,गुरुशंकर, अमन वर्मा ,भानु तिवारी ,सत्यम पांडे, मोहित, जितेंद्र ,मनोज जालान, अनिल, मनीष वर्मा, बलराम सोनी ,अनुपम त्रिपाठी, दीपू चौरसिया, संजय ,रघुनाथ, महेश अग्रहरी, अविनाश राहुल ,विशाल ,महिंद्र ,मोहन केसरी ,लव कुश ,प्रशांत समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal