4 जून,2019/मंगलवार को तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा

सोनभद्र/दिनांक 3 जून,2019।जिले के तीनों तहसीलों में 4 जून,2019/मंगलवार को तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। मुख्य तहसील दिवस का आयोजन दुद्धी तहसील मेंं जिलाधिकारी श्री अंकित कुमार अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक श्री सलमान ताज पाटिल की अध्यक्षता मेंं सम्पन्न होगा। जिलाधिकारी श्री अग्रवाल ने जिले के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देषित किया है कि वे अपने-अपने तहसील क्षेत्र में होने वाले तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद रहना सुनिष्चित करेंगें। उक्त जानकारी सूचना विभाग के नेसार अहमद ने दी।

Translate »