सोनभद्र की आज की संक्षिप्त खबर

05 जून,2019 से 30 जून,2019 तक जनपद न्यायालय सोनभद्र के मुख्यालय और वाह्य न्यायालय ओबरा एवं दुद्धी में न्यायालय के कार्य का समय प्रातः 07.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे तक कर दिया है।

सोनभद्र/दिनांक 03 जून,2019।मा0 जनपद न्यायाधीष श्री सुरेन्द्र प्रताप मिश्र ने मा0 उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में 05 जून,2019 से 30 जून,2019 तक जनपद न्यायालय सोनभद्र के मुख्यालय और वाह्य न्यायालय ओबरा एवं दुद्धी में न्यायालय के कार्य का समय प्रातः 07.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे तक कर दिया है। मा0 जनपद न्यायाधीष ने कार्यालय का समय प्रातः 06.30 बजे से अपरान्ह 01.30 बजे तक एतद्द्वारा परिवर्तित किया है। मध्यावकाष का समय पूर्वान्ह 10.30 बजे से 11.00 बजे तक रहेगा। ——————————————————

किशोर न्याय बोर्ड,सोनभद्र ने महिला सदस्य पद पर नियुक्ति का आवेदन 24 जून 2019 तक

सोनभद्र/दिनांक 03 जून,2019।मा0 जनपद न्यायाधीश सुरेन्द्र प्रताप मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि किशोर न्याय बोर्ड,सोनभद्र ने महिला सदस्य पद पर नियुक्ति की जानी है। किशोर न्याय बोर्ड में महिला सदस्य पद पर नियुक्ति किषोर न्याय (बालकों की देख-रेख और संरक्षण) अधिनियम-2015 की धारा-4(2) के अन्तर्गत नियुक्ति के लिए आवेदन-पत्र 24 जून, 2019 तक आमंत्रित किये जा रहे हैं। योग्य महिला अपना आवेदन 24 जून,2019 तक जनपद न्यायाधीश के समक्ष निर्धारित प्रारूप में सत्यापित संलग्नकों सहित तीन प्रतियों में प्रस्तुत करेंगी। नियुक्ति की शर्तें व प्राप्तिया किषोर न्याय(बालकों की देख-रेख और संरक्षण) आदर्ष नियमावली-2016 के नियम-4, 5 तथा 6 के अधीन होगा। इच्छुक व्यक्ति विस्तृत जानकारी मा0 जनपद न्यायाधीश कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। —————————————————–

सोनभद्र के अधीनस्थ समस्त राजस्व व फौजदारी न्यायालयों का कार्य अपरान्ह 1.30 बजे तक सम्पादित किया जायेगा।

सोनभद्र/दिनांक 03 जून,2019।जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शासनादेशानुसार तथा मा0 रजिस्ट्रार जनरल उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेष के क्रम में गर्मी व लू की तीव्रता के दृष्टिगत 30 जून,2019 तक कार्यालय जिलाधिकारी,सोनभद्र के अधीनस्थ समस्त राजस्व व फौजदारी न्यायालयों का कार्य अपरान्ह 1.30 बजे तक सम्पादित किया जायेगा। यह आदेष तत्काल आलू होगा। उक्त जानकारी सूचना विभाग के नेसार अहमद ने दी।

Translate »