साप्ताहिक राशिफल / 3 से 9 जून तक का समय खास है 9 राशियों के लिए, हफ्ते में 6 दिन रहेंगे शुभ योग

जीवन मंत्र डेस्क।साप्ताहिक राशिफल, 3 से 9 जून तक का समय मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों के लिए खास है। इस हफ्ते 3 और 6 जून को सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग रहेंगे। इनके अलावा 4 जून को द्विपुष्कर योग रहेगा। इस योग में किए गए शुभ काम का दुगना फायदा मिलता है। वहीं 7,8 और 9 जून को रवियोग बन रहा है। इस शुभ योग में खरीदारी, लेन-देन और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण काम करने से फायदा मिलता है। इस तरह हफ्ते के 6 दिन शुभ योग बनने से 9 राशियों को फायदा होगा। इनके अलावा तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए ये सप्ताह मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल, आपकी राशि के लिए कुछ ऐसे रहेंगे ये 7 दिन

मेष
ये सात दिन आर्थिक फायदे वाले रहेंगे। अधिकारियों से संबंधों में मजबूती आ सकती है। आप गंभीर रहेंगे तो इस सप्ताह आपको करियर में आगेबढ़नेके मौके मिल सकते हैं। आप जितने व्यावहारिक रहेंगे, उतने सफल भी होंगे। कॉन्फिडेंस से बात करें। आसपास के लोगों से समर्थन और सहायता मिल सकती है। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों का महत्व आपके लिए ज्यादा होता जाएगा। अचानक यात्राओं का योग बनेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। रुका पैसा वापस मिलने की संभावना है। राजनीति वाले लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। सप्ताह के बीच का समय सावधानी से निकाल लें।

वृष
आसपास के कुछ लोगों की मदद से आपको तरक्की में सहयोग मिल सकता है। इन दिनों में कुछ खास काम करने की इच्छा भी तेज हो सकती है। ऑफिस में आप पर थोड़ा दबाव हो सकता है। बड़े लोगों और अधिकारियों के साथ बातचीत में आप थोड़ी सावधानी रखें। बिना तैयारी के बात करेंगे, तो आप उलझ सकते हैं। इन दिनों में आपको निजी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता और पैतृक व्यवसाय में फायदा हो सकता है। कुछ अनचाहे फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। जरूरी दस्तावेजों संबंधी परेशानी हो सकती है। संभलकर रहना होगा। स्थितियों को सकारात्मक नजरिए से देखकर आगेबढ़नेकी कोशिश करें।

मिथुन
मिथुन
इस सप्ताह आप नई सोच और नई तकनीक से करियर में आगे बढ़ सकते हैं। संचार से जुड़े उपकरण की खरीददारी करने का मन बना सकते हैं। विज्ञान और तकनीक से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मन में जो नया विचार चल रहा है, इस सप्ताह उस पर काम हो सकता है। कारोबार और नौकरी में अच्छी स्थितियां बन सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में बाहरी स्थानों से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं। आप सही दिशा में कदम आगे बढ़ाने की कोशिश में सफल हो सकते हैं। अच्छी तरह सोचकर और प्लानिंग से आगे बढ़नेसे आपके काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार या नौकरी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। इन दिनों में आपकी तारीफ हो सकती है।

कर्क
कर्क
इस सप्ताह आपको ऐसे मौके मिल सकते हैं, जिनमें आप अपनी प्रतिभा सबके सामने दिखा सकेंगे।बड़े और अनुभवी लोगों से आपकी बातचीत सफल हो सकती है। इन दिनों में धन लाभ और फायदे के योग बन रहे हैं।अपनी आदतों और लालच पर नियंत्रण रखें। आपका वजन बढ़ सकता है और आपको अपने खानपान पर भी पूरा नियंत्रण रखना होगा। निजी संबंधों में भी परेशानियां आ सकती हैं। कुछ खास कामों को लेकर टेंशन बढ़ सकता है।

ऑफिस में कुछ झंझट हो सकती है। विभिन्न स्थितियों में कई जिम्मेदारियां एक साथ निभानी पड़ सकती हैं। किसी पुराने व्यक्ति से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण यात्रा होने के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से शांतरहनेकी कोशिश करें।

सिंह
सिंह
इस सप्ताह आपके कामकाज की भी तारीफ हो सकती है। सभी को साथ लेकर कोई बड़ा काम करने में सफलता मिल सकती है।डॉक्टर, वकीलों और शासकीय कर्मचारियों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। धैर्य और लगातार कोशिश करने से आप सफल हो सकते हैं। चतुराई और कौशल से आपको सफलता मिल सकती है। अधूरे काम निपटने की भी संभावना है। साझेदारी संबंधी महत्वपूर्ण फैसले आप ले सकते हैं। इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत पर ग्रहों का बुरा असर हो सकता है। आप कुछ खास मामलों में फैसला नहीं ले पाएं। वैवाहिक जीवन में थोड़ी खटास आ सकती है। इन दिनों में आपके खर्चेबढ़ भी सकते हैं।

कन्या
कन्या
कन्या राशि वालों को इस हफ्ते ऑफिस में खींचतान और मेहनत तो रहेगी, लेकिन फायदा भी हो सकता है। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। सेविंग और इनकम में भी बढ़त हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है।कुछ ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। इससे आपकी उन्नति के योग हैं। इस सप्ताह किस्मत का भी साथ मिल सकता है। सफलता के लिए आप बहुत बेचैन हो सकते हैं। इन दिनों में आपको मिलने वाली सूचनाएं बहुत खास भी हो सकती हैं। काम का बोझ बढ़ सकता है। जिस सकारात्मक बदलाव का इंतजार आपको है, वह इन दिनों में हो सकता है। पेट संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।

तुला
तुला
नई योजनाओं में निवेश के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता। सप्ताह के कुछ दिन आपके लिए हेक्टिक हो सकते हैं। परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे-जैसे दिन बीतेंगे, वैसे-वैसे अच्छा समय आ सकता है। भविष्य के लिए योजना बना लें और हर संभव मौके पर किस्मत को आजमाने की कोशिश करें। किसी खास काम के लिए आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है।

कोई ऐसा काम मिल सकता है, जो आम लोगों से जुड़ा हुआ हो। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। इन दिनों में जोखिम लेने से बचना होगा। संतान के मामले में ये दिन थोड़े प्रतिकूल भी हो सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस में कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं, लेकिन फैसले करने में आप असहजता भी हो सकते हैं।

वृश्चिक
वृश्चिक
इस सप्ताह आपके सामने बहुत सी अच्छी स्थितियां बन सकती हैं। कुछ खास फैसले बिना दिमाग लगाए और आसानी से भी हो सकते हैं। कोई राज की बात इन दिनों में आपको पता चल सकती है। आपअपने लक्ष्यों को लेकर समर्पित रहेंगे। इस सप्ताह कोई खास काम अचानक शुरू हो सकता है और उसका फायदा भी आपको मिलेगा।

पुरानी बातें आपके दिल- दिमाग में चल सकती है। इन दिनों में परेशानी कम हो सकती है। आपका समय अच्छा कहा जा सकता है। परेशानियों से निपटने में पार्टनर की मदद मिल सकती है। रोजमर्रा के काम रुक-रुक कर ही सही, लेकिन पूरे होने की संभावना है। इन दिनों में धन हानि भीहो सकती है, सावधान रहें। माता के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। ठेकेदारों और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए सप्ताह के ज्यादातर दिन शुभ कहे जा सकते हैं।

धनु
धनु
धनु राशि वालों के लिए ये 7 दिन मिले-जुले हो सकते हैं। आपकी कुछ योजनाएं धीमी गति से भी पूरी होंगी। इन दिनों में अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे। सप्ताह के बीच में कुछ नया सामान खरीदने का मन बनेगा। कम्प्यूटर, फोन या कोई व्हीकल पुराना या नया, आप खरीदने का मन बना सकते हैं।
इन दिनों में आराम करने की इच्छा ज्यादा रहेगी। बॉस के साथ चल रही बातचीत में आपको सफलता मिल सकती है। दोस्तों से फायदा होगा। नई ऊर्जा का संचार होगा। लेखकों, बुद्धिजीवियों, कवि और प्रोफेसरों के लिए समय अच्छा है। सप्ताह के बीच में आपको रोजमर्रा के कामों से जुड़ा कोई अच्छा ऑफर आपको मिल सकता है।
मकर
मकर
बिजनेस करने वाले लोगों को आगेबढ़नेके कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। इन दिनों में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। बातचीत की चतुराई से आपको फायदा मिलेगा। समय में बदलाव भी महसूस होगा। इस सप्ताह आपकी महत्वाकांक्षाएं तेज हो सकती हैं। कम समय में बड़े और महत्वपूर्ण काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। कम मेहनत में ज्यादा पैसा कमाने का भी मन बनेगा। इस हफ्ते आपको अचानक फायदा हो सकता है। कानूनी मामलों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरी या कारोबार में किसी उलझी हुई समस्या का समाधान निकालने में आप सफल हो सकते हैं।निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा साबित हो सकता है।
कुंभ
कुंभ
सेहत के लिए इन दिनों की शुरुआत थोड़ी जटिलता वाली हो सकती है। जोखिम न लें। आर्थिक हानि के योग बन रहे हैं। ऑफिस या फील्ड में किसी से अनबन भी हो सकती है। नौकरी में आप अपने काम से काम रखें। कोई बड़ा उलटफेर भी हो सकता है। इन दिनों में दुश्मन भी आपको परेशान कर सकते हैं। मैनेजमेंट वाले कामों में और कुछ व्यावहारिक मामलों में सफल रहेंगे। ऑफिस के विवाद सुलझाने में या समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे तो फायदे में रहेंगे।

सप्ताह के बीच में चंद्रमा की स्थिति से बिजनेस या अन्य तरीकों से रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। छोटी-मोटी यात्रा का योग बन रहा है। दोस्तों से मदद मिल सकती है। पुरानी योजना पर सफलता से काम हो सकता है। रोजमर्रा के कामकाज से भी फायदा हो सकता है। तकनीकी और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये हफ्ता अच्छा रहेगा।

मीन
मीन
ऑफिस और फील्ड में अच्छे परफॉर्मेंस की कोशिश करें। अचानक यात्राओं का योग बन रहा है। आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बातचीत, भाषण कला में सफलता मिलेगी। संतान, शिक्षा, राजनीति, यात्रा, जमीन-जायदाद के मामलों से जुड़ा कोई नया काम इस सप्ताह आप कर सकते हैं। इसमें आपको सफलता मिलेगी।

बदलते मौसम से आपको त्वचा या गले संबंधी परेशानी होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। कुछ मामलों में पार्टनर से बहस होने की संभावना है। मतभेद भी हो सकते हैं। बड़े फैसले लेने से भी बचें। वाणी पर संयम रखें।दैनिक भाष्कर के सहयोग से।

Translate »