पत्रकारिता दिवस:वर्तमान परिवेश में निर्भीक पत्रकारिता एक बड़ी चुनौती-सुरेन्द्र अग्रहरी

image

दुद्धी(भीमकुमार)तहसील मुख्यालय पर गुरूवार को पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मां गायत्री शिक्षण संस्था की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय कलमकारों को सम्मानित किया गया| समारोह के मुख्य अतिथि संस्था के संस्थापक सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि वर्तमान परिवेश में निर्भीक पत्रकारिता एक बड़ी चुनौती है| उस चुनौती का सामना चंद कलमकारों द्वारा बखूबी रूप से किया जाता रहा है| कुछ लोगों द्वारा इसके आड़ में लोगों का दोहन करने का काम किया जा रहा है| जो स्वच्छ एवं स्वस्थ्य पत्रकारिता के लिए कही से उपयुक्त नहीं है|

image

इस पर चिंतन मनन करने की आवश्यकता है| पत्रकारों ने भी आयोजक मंडल का आभार जताते हुए कहा उनका सदैव प्रयास रहता है कि दबे कुचले,असहाय लोगों की आवाज बने| कलम की ताकत से उन्हें न्याय दिलाया जा सके| इस मौके पर प्रमोद कुमार,विष्णु अग्रहरि,उपेन्द्र तिवारी,देवेश मोहन,जितेन्द्र अग्रहरि,भीम जायसवाल,रमेश यादव समेत तमाम पत्रकारगण उपस्थित रहे|

image

Translate »