2 लाख रुपये के गाँजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। मादक पदार्थो की तस्करी व वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी को लेकर चलाये गए अभियान के तहत आज चोपन थाना पुलिस ने डाला से दो तस्करों को 44 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया, जबकि एक तस्कर मौके से फरार होने गया। रावर्ट्सगंज कोतवाली में प्रेसवार्ता के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ने  बताया कि मादक पदार्थो के खिलाफ चलाये अभियान के क्रम में पुलिस ने 44 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है , जबकि एक तस्कर फरार हो गया। बरामद गांजा की कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। दोनो गिरफ्तार तस्करों को सम्बन्धित धाराओ में चालान किया गया है।

image

सोनभद्र में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी को लेकर चलाये गए अभियान के अंतर्गत आज चोपन थाना इलाके के डाला चढाई से मुखबिर की सूचना पर अनिल कुमार मौर्य पुत्र राम सागर निवासी खलियारी थाना रायपुर जिला सोनभद्र, मुख्तार अली पुत्र सहाबुद्दीन निवासी खलियारी थाना रायपुर
जिला सोनभद्र को गिरफ्तार किया। इनके पास से चार प्लास्टिक की बोरियों में 44 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस सम्बंध में दोनो तस्करों को एनडीपीएस एक्ट 8/20  के तहत चालान कर दिया गया।

image

रावर्ट्सगंज कोतवाली में प्रेसवार्ता के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि मादक पदार्थो के खिलाफ चलाये अभियान के क्रम में पुलिस ने 44 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है , जबकि एक तस्कर फरार हो गया। बरामद गांजा की कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। दोनो गिरफ्तार तस्करों को सम्बन्धित धाराओ में चालान किया गया है।

Translate »