
सोनभद्र/दिनांक 28 मई,2019। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग के तत्वावधान में आगामी 10 जून से 13 जून, 2019 तक व 17 जून से 20 जून,2019 तक सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक जिले के सभी न्याय पंचायतों के चयनित ग्रामों में शासन की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘‘ द मिलियम फारमर्स स्कूल’’/किसान पाठशाला का आयोजन किया जायेगा या कार्यक्रम चार दिवसीय होगा, जिसमें किसानों को जानकारी दिये जाने की सजीव प्रदर्शन भी किया जायेगा। किसान पाठशाला के पहले दिन खरीफ की तैयारी जैसे भूमि प्रबन्धन, खरीफ, फसल उत्पादन, धान की नर्सरी की तैयारी व जैविक खेती के बारे में जानकारी देने के साथ ही वेस्ट डीकम्पोजर का प्रयोग का प्रदर्शन होगा। इसी प्रकार से दूसरे दिन कृषि विविधिकरण जैसे- पशु पालन, उद्यान, मछली पालन, कृषि विकास, गन्ना विकास आदि की योजनाएं एवं कृषकों को मुहैया कराये जाने वाली योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही नकली/मिलावटी उर्वरकों के पहचान का सजीव प्रदर्शन किया जायेगा। तीसरे दिन किसानों की आय दुगुना करने के उपायों की जानकारी दी जायेगी और बीजों को रोगमुक्त रखने के लिए बीज उपचार का सजीव प्रदर्शन किया जायेगा। चौथे दिन फसल सुरक्षा एवं जल प्रबन्धन की जानकारी देने के साथ ही सुरक्षित कृषि रक्षा रसायनों के प्रयोग का सजीव प्रदर्शन किया जायेगा। उक्त जानकारी सूचना विभाग के नेसार अहमद ने दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal