परिवार नियोजन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सोनभद्र। सर्वोदय शिक्षण संस्थान रावर्ट्सगंज द्वारा आयोजित एवं ग्लोबल हेल्थ स्ट्रैटजी तथा उपवन द्वारा प्रायोजित  चतरा ब्लाक के किरहुलिया ग्राम पंचायत के इमिलिया गाँव के मुसहर बस्ती में परिवार नियोजन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से गाँव के पुरुष,महिलाएं एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को परिवार नियोजन के उपाय अपनाने से संबंधित जानकारी दी गई।संस्था के सचिव विष्णु तिवारी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में आये सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे देश के लिए बढ़ती जनसंख्या गंभीर समस्या बनती जा रही है।परिवार नियोजन का साधन अपनाकर इस पर अंकुश लगाया जा सकता है।

image

विष्णु तिवारी ने कहा कि सर्वे के अनुसार देश मे 47 प्रतिशत दम्पति परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग नही कर रहे है।सिर्फ तीन प्रतिशत ही पुरुष नसबंदी करा रहे है।परिवार नियोजन को अपनाकर ही हम मातृ व शिशु मुत्यु दर को कम कर सकते है। समाज के संपूर्ण विकास मे परिवार नियोजन एक महत्वपूर्ण बिंदु है। साथ ही उन्होने बाल विवाह के रोकथाम व बच्चो के जन्म मे अंतर रखने हेतु उपस्थित सभी प्रतिभागियो को प्रेरित किया।
    कम्युनिटी चैम्पियन सोनमती  ने परिवार नियोजन के विभिन्न गर्भनिरोधक साधनों पर चर्चा करते हुए बताया कि इसकी मदद से हम बच्चों में उचित जन्म अंतराल व परिवार को समिति रख सकते है। साथ ही गर्भनिरोधक साधनो से संबधित प्रतिभागियो की मिथक व भ्रांतियो के बारे मे सही जानकारी दिया।
     आशा मालती देवी ने परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थाई विधियो की जानकारी देते हुए पुरूष नंसबदी कराने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि इससे किसी भी तरह की शाररिक व यौन संबधित कमजोरी नही होती है।
चैम्पियन गीता देवी ने महिलाओं एवं  गर्भनिरोधक साधनों के बारे में चर्चा की गयी जैसे कंडोम, गर्भ निरोधक गोली ,अंतरा इंजेक्शन, इमरजेन्सी गर्भ निरोधक गोली, काॅपर टी पी पी आई यू सी डी नसबन्दी जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिभाग किया  और सवाल जवाब भी किया महिलाओं ने बताया कि हमें इमरजेन्सी गर्भ निरोधक गोली के बारे मे नयी जानकारी मिली!पुरूषों ने कहा कि आज तक हम लोगों से इस विषय पर किसी ने चर्चा नहीं किया और ना ही जानकारी मिला था।आज संस्था एवं संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा हम सभी को परिवार नियोजन से संबंधित अच्छी जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में परमिला, सहराजी ,गंगा,इंदू, अमरावती, प्रभावती,बेचनी,मालती,सन्तोषीय,पछुई,मंजू,चंदा,हीरावती,सुनीता,इंद्रावती,सितारा,पार्वती,रामलाल,सुरेश, अशोक कुमार उपस्थित रहे ।

Translate »