दो गाँजा तस्कर गिरफ्तार

डाला/सोनभद्र(गिरीश तिवारी)स्थानीय चौकी पुलिस ने शुक्रवार कि सुबह दस बजे डाला चढाई से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

image

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो गांजा तस्कर डाला चौकी क्षेत्र में घूम रहे है।सूचना पाते ही हरकत में आई पुलिस में दोनो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

image

पुलिस ने दोनों गांजा तस्करों के पास से कुल तीन किलो गांजा बरामद किया।पकड़े गए युवको ने अपना नाम मुरारी बंशल पुत्र रामखिलावन निवासी मलिन बस्ती  थाना चोपन व आलोक सिंह पुत्र हरिकिशोर निवासी डाला थाना चोपन बताया।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का संबंधित धाराओ में चालान कर दिया।

Translate »