टैरो राशिफल 12 में से 8 राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

जीवन मंत्र डेस्क। गुरुवार, 23 मई 2019 को सितारे 12 में से 8 राशियों के लिए काफी सकारात्मक परिणाम देने वाले रहेंगे। टैरो राशिफल के मुताबिक कुछ राशियों को अपने स्वभाव के अनुरूप काम करने का बहुत लाभ मिलेगा। कुछ लोगों को थोड़े सख्त फैसले लेने पड़ सकते हैं, जिससे लोग थोड़े नाराज भी होंगे लेकिन उससे लाभ होगा। मेष राशि वालों पर रहेगा ज्यादा जिम्मेदारियां, वृष वालों को कठोर फैसलों से गुजरना होगा। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर भूमिका कलम से।

  • मेष –

    आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करेंगे। परिस्थितियां कुछ ऐसी बन सकती हैं जिसमें आपको अपने लिए काफी संघर्ष नजर आए। हार ना माने

    लकी कलर – नीला, लकी नंबर – 7

  • वृष –

    कठोर निर्णय लेने का समय है। कुछ ऐसा फैसला लेना पड़ सकता है जो आप टालना चाहते हों। आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा।

    लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 9

  • मिथुन –

    दिन की शुरुआत में आलस्य रह सकता है। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश में लाभ के योग हैं।

    लकी कलर – हल्का नीला, लकी नंबर – 10

  • कर्क –

    किसी कीमती वस्तु की खरीदी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैंl

    लकी कलर – हल्का नीला, लकी नंबर –5

  • सिंह –

    आज पुराने कार्यों के आंकलन का दिन है। आप अपने फायदे और नुकसान का पूरा विश्लेषण करें। स्वभाव के अनुरूप काम करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा।

    लकी कलर – आसमानी, लकी नंबर –3

  • कन्या –

    आज यात्रा के योग हैं। काम भी अधिक रहेगा। आप किसी कार्य करने के बाद सुकून से बैठने के बारे में सोचेंगे, लेकिन नया काम आपके सामने होगा।

    लकी कलर – नीला, लकी नंबर – 6

  • तुला –

    रचनात्मकता और नई कार्यशैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी, जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा और आप आज नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं।

    लकी कलर – हरा, लकी नंबर – 4

  • वृश्चिक –

    आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में उभरेंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं, छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है। व्यापार में लाभ के अच्छे योग हैं।

    लकी कलर:- फिरोजी,लकी नंबर:- 7

  • धनु –

    काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको ख़ुशी होगी, क्योंकि ये आपकी सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं।

    लकी कलर – आसमानी, लकी नंबर – 2

  • मकर –

    आज आपको नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी। उर्जा के संचार से मन खुश होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए एकदम सही दिन है।

    लकी कलर – नीला, लकी नंबर – 5

  • कुम्भ –

    आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होने का दिन है। काफी समय अधूरे पड़े काम भी आज हो सकते हैं, अपने प्रयासों को जारी रखें।

    लकी कलर – सफ़ेद, लकी नंबर – 9

  • मीन –

    आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से ऊब महसूस करेंगे और कहीं दूर जाने का मन होगा। मन को शांत रखें।

    लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 9

Translate »