गुरमा/ सोनभद्र(मोहन गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्य राज मार्ग स्थित बसकटवा से कुरुहुल लगभग 5 किमी सङक 10 वर्षो से आज भी उपेक्षा की शिकार बनी हुई है। जगह -जगह गढ्ढो में तब्दील सङक से आम वाहन को कौन कहे आम पैदल यात्रीओ को भी पैदल चलना मुश्किल होता है।बर्षात के दिनो में राह चलना तो दुबर हो जाता है।
सुबे की सरकार आने के बाद गड्ढा मुक्त सङक अभियान का जो फरमान की हवा चली थी की सायद इस सङक का भी भाग्य खुल जायेगा लेकिन आज भी इस अभिमान का असर नहीं दिखा।१०वर्ष पुर्व यह सङक पी डब्लू डी के तहत निर्माण कार्य कराया गया था लेकिन आज तक इसका मरम्मत तक नहीं कराया गया जिससे सम्पूर्ण सङक आज के परिवेश गढ्ढो मे तब्दील हो गया है।इस क्षेत्रीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिओ को भी कई बार अवगत करा चुके है लेकिन आज तक कोई पहल नहीं की गयी जिससे ग्रामीणों में जनाक्रोश व्याप्त है।
उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी का ध्यान आपेक्षित है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
