सृष्टि महिला समिति ने किया मच्छरदानी वितरण

सिंगरौली।नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निगाही क्षेत्र की सृष्टि महिला समिति ने शनिवार को मच्छरदानी वितरण किया। सिंगरौली जिले के त्वरित एवं समग्र विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘ट्रांसफॉर्म सिंगरौली’ अभियान में सहयोग देते हुए खटखरी ग्राम-पंचायत में ग्रामीणों को मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों से बचने में सहयोग देने के उद्देश्य से मच्छरदानियां दीं। कार्यक्रम का आयोजन सृष्टि महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती नीरजा गोमस्ता के नेतृत्व में किया गया। मच्छरदानी वितरण से 50 जरूरतमंद महिलाएं लाभान्वित हुईं।

सृष्टि महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती नीरजा गोमास्ता ने मच्छरों से बचाव के लिए घर के आस-पास नियमित साफ- सफाई रखने का महत्व बताया और ग्रामीणों से अपने घरों की नियमित साफ-सफाई रखने की अपील की। साथ ही, घरों की नालियों, बाथरूम एवं शौचालयों, बाल्टी या कहीं पर भी पानी जमा नहीं होने देने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने महिलाओं से मच्छरदानी का समुचित उपयोग करने की सलाह भी दी।

सृष्टि महिला समिति के सदस्याओं ने महिलाओं को उनके परिवार के नवजात बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उन्हें शुरुआती 6 महीने तक मां का दूध पिलाना सुनिश्चित करने के बारे में समझाया। साथ ही, गर्भवती एवं जच्चा महिलाओं के अच्छे पोषण के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया गया।

मच्छरदानी वितरण में सृष्टि महिला समिति की श्रीमती स्वपना बनर्जी, श्रीमती माधवी मिश्रा, श्रीमती कविता मोहन एवं श्रीमती रूबी गुप्ता ने योगदान दिया।

Translate »