सातवां चरण / 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी, मोदी समेत 918 उम्मीदवार मैदान में 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी, मोदी समेत 918 उम्मीदवार मैदान में

  • इस चरण में जिन 59 सीटों पर मतदान, 2014 में उनमें से एनडीए ने 40 पर जीत हासिल की थी
  • 2014 में इस चरण की सीटों पर 64.53% मतदान हुआ था
  • शत्रुघ्न सिन्हा, रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर, सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर, शिबू सोरेन की सीटों पर मतदान

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव में सातवें चरण के लिए मतदान हो रहाहै। इस चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 918 उम्मीदवार मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शत्रुघ्न सिन्हा, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर, भोजपुरी अभिनेता रविकिशन, सनी देओल, सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर, शिबू सोरेन, पवन कुमार बंसल जैसे उम्मीदवार मैदान में हैं।

इस चरण में बिहार की 8, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 8, उत्तरप्रदेश की 13, प. बंगाल की 9, हिमाचल प्रदेश की 4, पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की 1 सीट पर मतदान है। मप्र की देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा सीट पर वोटिंग है। इस चरण मेंमनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हुई गोेवा की पणजी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदानहै। इसके अलावा तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग है।

अपडेट्स

  • क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जालंधर के गरही गांव में वोट डाला।
  • बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पटना में वोट डाला।
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में मतदान किया। उन्होंने बाद में मीडिया से कहा- आम चुनाव इतना लंबा नहीं होना चाहिए। सात चरण बहुत ज्यादा हैं। उन्होंने मतदान मई में कराने पर भी सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे गर्मी बढ़ने से पहले करा लेना चाहिए। इस पर सर्वदलीय बैठक बुलाकर चर्चा की जानी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मतदान किया।
  • बंगाल में सातवें चरण में भी हिंसा। भाटपाड़ा में गाड़ियां फूंकीं और बम चले।
  • उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा की।

2014 में एनडीए ने 40 सीटों पर जीत हासिल की थी

इस चरण में जिन 59 सीटों पर मतदान है, 2014 में एनडीए ने इनमें से 40 (भाजपा- 33, अकाली दल- 4, रालोसपा-2, अपना दल-1) पर जीत हासिल की थी। पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा भाजपा के साथ लड़ी थी, जबकि नीतीश कुमार की जनता दल अलग चुनाव लड़ी थी।बंगाल की जिन 9 सीटों पर मतदान है, उनमें से सभी पर तृणमूल ने जीत हासिल की थी। इन 59 सीटों में आप ने 4, कांग्रेस ने 3, झामुमो ने 2 और जदयू ने 1 सीट हासिल की थी।

बंगाल में केंद्रीय सुरक्षाबलों की 710 टुकड़ियां तैनात
बंगाल में लगातार 6 चरणों में हुई हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग ने यहां केंद्रीय सुरक्षाबलों की 710 टुकड़ियां तैनात की हैं। वहीं, 512 क्विक रिस्पॉन्स टीमें बनाई गई हैं। 710 टुकड़ियां में 147 टुकड़ियां कोलकाता पुलिस के अधिकार क्षेत्र में तैनात रहेंगी।

7वां चरण: ये बड़े चेहरे मैदान में

नरेंद्र मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 की तरह इस बार भी उत्तरप्रदेशकी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। सपा-बसपा ने गठबंधन उम्मीदवार के तौर पर शालिनी यादव को उम्मीदवार बनाया। वहीं, कांग्रेस ने पिछली बार मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े अजय राय को ही टिकट दिया है।

शत्रुघ्न सिन्हा: अभिनेता और बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वे 2 बार इस सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद रह चुके हैं। भाजपा ने सिन्हा के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है।

अनुराग ठाकुर: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर हिमाचल की हमीरपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे 2008 से यहां से लगातार सांसद हैं। इससीट से उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी तीन बार सांसद रह चुके हैं। हमीरपुर सीट भाजपा का गढ़ रही है। 1998 से लगातार यहां भाजपा का सांसद है।

सनी देओल: अभिनेता सनी देओल को भाजपा ने गुरदासपुर से टिकट दिया है। ये उनका पहला चुनाव है। कांग्रेस ने यहां से मौजूदा सांसद सुनील जाखड़ को टिकट दिया है। गुरदासपुर से अभिनेता विनोद खन्ना 4 बार सांसद रहे हैं। हालांकि, उनके निधन के बाद जाखड़ इस सीट से उपचुनाव जीत गए थे।

सुखबीर बादल: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर बादल फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बादल तीन बार फरीदकोट से भी सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस ने इस बार फिरोजपुर से मौजूदा सांसद शेर सिंह घुबाया को टिकट दिया है। घुबाया यहां से अकाली दल के टिकट पर दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। मार्च 2019 में घुबाया अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

हरसिमरत कौरबादल: सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल बठिंडा से मैदान में हैं। वे यहां से लगातार दो बार से सांसद हैं। कांग्रेस ने इस सीट से विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को टिकट दिया है। वडिंग गिद्दड़बाहा से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए।

शिबू सोरेन: शिबू सोरेनअपनी सीट दुमका से चुनाव मैदान लड़ रहे हैं। 1980 से 2014 तक वे इस सीट से 8 बार सांसद रहे हैं। इस दौरान वे 2 बार चुनाव भी हारे। भाजपा नेशिबू के खिलाफ सुनील सोरेनको तीसरी बार टिकट दिया है। सुनील इससे पहले 2009 और 2014 में भी चुनाव हार चुके हैं।दैनिक भाष्कर के सौजन्य से प्रकाशित खबर

Translate »