लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए – ग्राम प्रधान सुमन दुबे

अरुण पांडेय/ विवेकानंद बभनी सोनभद्र

वि०ख०बभनी के ग्राम प्रधान सवंरा सुमन दुबे ने की प्रथम मतदान

बभनी :-लोकतंत्र के इस महापर्व में सातवें व अन्तिम चरण के मतदान मे ग्राम प्रधान सवंरा सुमन दुबे ने अपने बुथ पर प्रथम मतदान की। व अधिक से अधिक संख्या मे लोगो को मतदान केन्द्र पर जाकर निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। सवंरा ग्राम प्रधान सुमन दुबे ने कहा की जब मेरे गांव की मतदाता अधिक से अधिक संख्या मे मतदान करेगी तो हमारे गांव का नाम भी रौशन होगा । हम सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा और सही लोग एवं सही सरकार चुनी जाएगी। इसी से देश का विकास होगा। उक्त बाते ग्राम प्रधान सवंरा सुमन दुबे ने कही । सुमन दुबे ने कहा
मतदान करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है। हम सभी को निर्भय होकर मतदान करना चाहिए। हमारा मत ही देश में अच्छी सरकार दे सकता है। यह हमारा अधिकार भी है। इसलिये सभी नागरिक निर्भय होकर
मतदान करे ।

Translate »