लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान’ हेतु लिया शपथ -पवन कुमार सिंह

सोनभद्र। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा द्वारा बड़ौली चौराहे रावटसगंज सोनभद्र  पर दिन के 11:00 बजे मतदाता जागरूकता  अभियान के तहत मतदान हेतु शपथ लिया गया । इस मौके पर मोर्चा के संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा  कि  मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों   ने  विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व में मतदान हेतु शपथ लिया।  लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हरहाल में मतदान करने की अपील की।

image

पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि जिस उत्साह के साथ आप सभी लोगों ने लोकतंत्र के इस महापर्व  में प्रतिभाग करेंगे। उसी उत्साह के साथ 19 मई को होने वाले मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अधिक से अधिक मतदान होने से सही प्रतिनिधि का चयन होता है। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में स्वच्छ और मजबूत सरकार बनाने के लिए अपना मत देने बूथ पर अवश्य जाएं।
उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि इस देश का प्रत्येक नागरिक निर्वाचन में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें, मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश चौबे उर्फ राजू चौबे ने कहा कि मतदान दिवस में महिला मतदाताओं की संख्या कम रहती है।  युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि मतदान के लिए वह स्वयं जागरूक हो। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी मतदान के लिए जागरूक करें।  इस अवसर पर संजीव कुमार उर्फ काकू सिंह अवधेश कुमार पाठक मुन्ना जायसवाल विमलेश कुमार चौबे राजेश त्रिपाठी धर्म दीपक जायसवाल ललित चौबे धनंजय कुमार सिंह कमल भाई आदि लोग उपस्थित थे ! पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने इस मौके पर नारा दिया कि हमारा लक्ष्य एक भी न छूटे मतदाता।

Translate »