चुर्क/ सोनभद्र(संजय सिंह/दिनेश गुप्ता) जनपद में इन दिनों लोक सभा चुनाव 2019 के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टी से फ्लैग मार्च किया जा रहा है।इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज चुर्क मे भी फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।यह आयोजन पंजाब पुलिस के जवान एवं चुर्क चौकी प्रभारी राजेश सिंह के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।
आप को बतातें चलें कि सातवें चरण की 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान 19 मई को होना है।जिसमें सोनभद्र जिले के राबर्टसगंज संसदीय सीट पर भी मतदान होना है।सोनभद्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र की श्रेणी में आता है। जिसके लिए चुनाव आयोग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये गए है।
आमजन में विश्वास बढ़ाने आैर अपराधियों व अराजक तत्वों में खौफ पैदा करने के लिए इन दिनों जिले में पुलिस का “पैदल मार्च’ जारी है। इसमें संबंधित चनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मी भी पैदल मार्च कर अलग-अलग क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं। पुलिस को इस तरह पैदल मार्च करते देख अपराधियों व अराजक तत्वों में खौफ पसरने लगा है, वहीं आमजन का भी पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ने लगा है। गुरूवार को चुर्क चौकी क्षेत्र के चुर्क बाजार तिराहे से फ्लैग मार्च शुरू होकर पुरे बाजार एवं समस्त नगर पंचायत घुमते हुए पुनः चौराहे तक जाकर समाप्त हुआ। चुर्क चौकी की पुलिस व लोक सभा चुनाव ड्यूटी में लगें पंजाब पुलिस शसस्त्र बल के जवानों व अधिकारियों ने पैदल मार्च कर क्षेत्र का जायजा लिया।और लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
