कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही उनका संस्कार है-पीएम मोदी

रोहतक. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये सैम पित्रोदा के बयान पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि 3 शब्दों से कांग्रेस का अहंकार समझा जा सकता है। उनके (कांग्रेस) लिए जीवन का कोई मूल्य नहीं है।

मोदी ने कहा, ‘‘आपको कांग्रेस और उसके साथियों से सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस ने 70 साल तक कैसे देश चलाया है। उनके दिमाग और खोपड़ी में क्या भरा है, सिर्फ तीन शब्दों में समेट दिया है। भ्रष्टाचार और कालाधन मुख्यधारा बन गया और कांग्रेस गरीबों की मलाई खाती रही। देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस कितनी संवेदनहीन है। ये तीन शब्दों से समझा जा सकता है। वे शब्द हैं- हुआ तो हुआ। कांग्रेस का अहंकार इन्हीं तीन शब्दों से समझ सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि‘‘कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही उनका संस्कार है। रोहतक की रेवड़ियां मुझे पसंद है, कुछ दोस्त मुझे गुजरात भेजते थे। लेकिन कांग्रेस ने यहां की नौकरियां खा लीं। मनोहरलाल खट्टर ने इसे बंद किया। नामदार के रिश्तेदार (रॉबर्ट वाड्रा) ने यहां के पूर्व सीएम के साथ मिलकर क्या-क्या गुल खिलाए। किसानों की जमीन हड़प ली और नोटों की खेती की। 5 साल का मौका दीजिए, देश को लूटने वाले जेल में होंगे।’कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंकियों के हमले झेलती और रोती रही। हमने सेना को खुली छूट दी है कि हम पर हमले का पूरी ताकत से जवाब दो। आप गोली चलाओगे तो चौकीदार गोला चलाएगा। आतंकियों को छिपाओगे तो हम घुसकर मारेंगे। आतंकियों के हौसले कितने भी बुलंद हों, हम उनके घर में घुसकर मारते हैं और दुनिया हमारे साथ खड़ी है। पाकिस्तान अकेला पड़ गया है।

Translate »