लोकसभा चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में है जिनके भाग्य का फैसला 16,92 , 508 मतदाता 19 मई को ईवीएम में कैद करेंगे जो 23 मई को खुलेगा।

रावर्ट्सगंज , दुद्धी और चकिया पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा शेष दो विधानसभा घोरावल और ओबरा पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट पड़ेगा।

सोनभद्र। सूबे के आखिरी छोर पर स्थित सोनभद्र जिसकी आखिरी लोकसभा 80 रावर्ट्सगंज सुरक्षित पर अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है । यह संसदीय क्षेत्र बिहार , झारखण्ड , छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमाओं से लगा हुआ है। यह संसदीय क्षेत्र नक्सल प्रभावित है लेकिन इसकी तीन विधानसभा रावर्ट्सगंज , दुद्धी और चन्दौली की चकिया अति नक्सल प्रभावित है। यह क्षेत्र पहाड़ी और मैदानी दो भागो में बंटा है यहां सोन , कर्मनाशा , चन्द्रप्रभा , रेणु , घाघर , बिजुल व बेलन नदिया ग्रामीण क्षेत्रो से होकर बहती है। सोनभद्र का जिला रावर्ट्सगंज है जिसका नाम ब्रिटिश राज में अंग्रेजी सेना के फील्ड मार्शल फ़्रेडरिक रॉबर्ट के नाम पर पड़ा है।

सामाजिक रूप से यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है जहां खरवार , पनिका , कोल, अगरिया , धांगर , चेरो , घसिया , उरांव , गोड़ आदि जातीय निवास करती है यह लोग करम देव व बड़ा देव की पूजा करते है।

पर्यटन की दृष्टि से संसदीय क्षेत्र भरा पड़ा हुआ है यहां सलखन स्थित फासिल्स पार्क , विजयगढ़ दुर्ग , अगोरी दुर्ग , नौगढ़ किला , शिवद्वार , वीर लोरिक पत्थर, रिहन्द बांध , बिजली परियोजनाएं , लेखनीय दरी , मुक्खा फाल , नलराज , कैमूर वन्य जीव विहार व चन्द्रप्रभा जीव विहार स्थित है।

राजीतिक दृष्टि से यह संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र में शामिल था आजादी पूर्व 1937 में इस क्षेत्र से राजा आभूषण ब्रह्म शाह मनोनीत हुए थे 1952 में मिर्जापुर भदोही संसदीय क्षेत्र (54) से दो सांसद चुने जाते थे

1952 – रूप नारायण – कांग्रेस – 62%

1957 – जान एन विल्सन – 60.23%

1962 – राम स्वरूप – कांग्रेस – 83,280 – 20%

सरबजीत – जन संघ – 57,439 – 13%

जोखन राम – निर्दल – 18,644 – 0.4%

मिर्जापुर रावर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र (53) से

1967 – राम स्वरूप – कांग्रेस – 108,240 – 21%

सरबजीत – बीजेएस – 90,864 – 18%

महंगी। – निर्दल। – 35,935 – 07%

1971 – राम स्वरूप – कांग्रेस – 92,724 – 16%

सुबेदारप्रसाद – बीजेएस – 58,147 – 10%

शेद दास – निर्दल – 15,573 – 02%

1977 – शिवसम्पत्ति राम – बीएलडी – 235,164 – 36%

राम स्वरूप – कांग्रेस – 72,120 – 11%

सीताराम – सीपीआई – 12, 483 – 01%

1980 – रामप्यारे पनिका – कांग्रेस – 125,108 – 17%

रामनिहोर राम – जेएनपी (एस) – 109,106 – 14%

शिवसम्पत्ति राम – जन संघ – 86,663 – 11%

1984 – रामप्यारे पनिका – कांग्रेस – 189,588 – 23%

पन्नालाल – एलकेडी – 99,529 – 12%

शिवसम्पत्ति राम – बीजेपी – 51, 029 – 06%

1989 – सूबेदार प्रसाद – बीजेपी – 209,486 – 20%

रामप्यारे पनिका – कांग्रेस – 124,499 – 11%

गुलाब चन्द्र अम्बेडकर – बीएसपी – 53,118 – 05%

1991 उपचुनाव – रामनिहोर – जनता दल – 135,546 – 12%

सुबेदारप्रसाद – बीजेपी – 107,529 – 10%

सुभाष चन्द्र – बीएसपी – 73,199 – 07%

1996 – रामशकल – बीजेपी – 225,735 – 16%

विजय सिंह – सपा – 153,894 – 10%

सुभाष चन्द्र – बीएसपी – 134,026 – 09%

1998 – रामशकल – बीजेपी – 261,530 – 18%

हरी प्रसाद – बीएसपपी – 234,789 – 16%

भगवती प्रसाद – सपा – 165,544 – 11%

1999 – रामशकल – बीजेपी – 200,826 – 13%

हरी प्रसाद – सपा – 184,898 – 12%

रामचन्द्र त्यागी -बीएसपी – 158,136 – 10%

2004 (49) – लालचन्द्र कोल – बीएसपी – 189,521 – 11%

पकौड़ी लाल – सपा – 179,159 – 10%

रामशकल – बीजेपी – 167,211 – 10%

2007 (49) – उप चुनाव – भाईलाल कोल – बीएसपी – 219601 –

पकौड़ी लाल कोल – सपा – 219262

रावर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र (80)

2009 – पकौड़ी लाल कोल – सपा – 216,478 – 17%

रामचन्द्र त्यागी – बीएसपी – 166,219 – 13%

रामशकल – बीजेपी – 104,411 – 08%

2014 – छोटेलाल – बीजेपी – 378,211 – 23%

शारदा प्रसाद – बीएसपी – 187,725 – 11%

पकौड़ी लाल – सपा -135,966 – 08%

2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में है जिनके भाग्य का फैसला 16,92 , 508 मतदाता 19 मई को ईवीएम में कैद करेंगे जो 23 मई को खुलेगा। इस संसदीय क्षेत्र की तीन विधानसभा रावर्ट्सगंज , दुद्धी और चकिया पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा शेष दो विधानसभा घोरावल और ओबरा पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट पड़ेगा। 19 मई को शान्तिपूर्ण मतदान के लिए
15 कम्पनी सीआरपीएफ , 5 कम्पनी पीएसी ,3210 नागरिक पुलिस और 3650 होमगार्ड बाहर से आएंगे जबकि 512 उपनिरीक्षक , 418 हेड कांस्टेबल , 2928 कांस्टेबल लगाए जाएंगे।

Translate »