प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे शहीद पिता का अपमान किया है,जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं -प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज हरियाणा के अंबाला जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को निशाना साधते हुये दुर्योधन बताया। प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने मेरे शहीद पिता का अपमान किया है। बर्दाश्त नहीं करूंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मंच से उतरकर लोगों से मुलाकात भी की। चुनावी रैली में प्रियंका गांधी ने महाभारत के एक प्रसंग की चर्चा की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि घमंड तो दुर्योधन का भी टूट गया था, तो पीएम मोदी क्या चीज है। उनका घमंड भी टूटेगा और पूरी दुनिया देखेगी। तो वहीं प्रियंका ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव 2019 किसी एक परिवार के लिए नहीं हो रहा है।

प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे शहीद पिता का अपमान किया है। उन पर दिया गया बयान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें जो बोलना है सोच समझकर बोलना चाहिए।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि चुनाव प्रचार करते हुए बीजेपी के नेता कभी ये नहीं कहते कि उन्होंने जो वादे किए थे। वो पूरे किए या नहीं। कभी शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं तो कभी मेरे परिवार के शहीद सदस्यों का अपमान करते है। ऐसा करने का हक उन्हें किसने दिया। प्रियंका ने इस दौरान राष्ट्रकवि दिनकर की कविता भी सुनाई।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी यहां कुमारी सैलजा के पक्ष में वोट करने के लिए अपील करने पहुंची। अब कांग्रेस ने हरियाणा में पार्टी के प्रचार को तेज बनाने के लिए राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी उतर गई है।

Translate »