राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संदेश यात्रा पहुची सोनभद्र

सोनभद्र । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजे न्याय यात्रा का आज रॉबर्टसगंज लोकसभा 80 के केंद्रीय कार्यालय से कांग्रेस उम्मीदवार भगवती प्रसाद चौधरी ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में झंडा दिखाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश पूरे लोकसभा क्षेत्र में पहुचने के लिए न्याय यात्रा के प्रभारी सेवादल जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक के नेतृत्व में यात्रा को रवाना किया।

image

इस अवसर पर रॉबर्टसगंज लोकसभा 80 के कांग्रेस उम्मीदवार भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी जनहित के मूलभूत सुविधाओ से परिपूर्ण घोषणा पत्र पर चुनाव लड़ रही है जिसमे हर गरीब परिवार को बहत्तर हज़ार रुपये सालाना देगी , रोजगार क्रांति में 24 लाख पद भरे जाएंगे । किसानों को कर्जमाफी से कर्ज़मुक्ति की ओर ले जाते हुए उनका अलग बजट बनाएंगे डीजल पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाएंगे जिससे महंगाई पर लगाम लगाएंगे भूमि अधिग्रगहण वनाधिकार को बहाल कराएंगे, जिले में रोजगार की व्यवस्था कराएंगे, हो रहे अवैध लूट से जन जन को बचाएंगे महिलाओ को तैतीस प्रतिशत आरक्षण दिलाएंगे, बेघर भूमिहीनों को घर का अधिकार दिलाएंगे क्यों कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती है इन्ही सभी संदेशों के साथ हम जन जन के बिंच जाएंगे।

image

चुनाव प्रचार सिमिति के मंडल प्रभारी राजेश द्विवेदी ने कहा कि जनपद सोनभद्र 1984 में स्वर्गीय पनिका के बाद से ही लोकप्रिय कर्मठ सुयोग्य जनप्रतिनिधि विहीन रहा अब सोनभद्र की जनता के साथ अब न्याय होगा कांग्रेस के सयोग्य उम्मीदवार भगवती प्रसाद चौधरी जनपद के ठप पड़े विकास को तेजी से रफ्तार देंगे इसी संकल्प के साथ हम आमजनमानस से स्वतः ही जुड़ते चले जा रहे हैं।
न्याय यात्रा के प्रभारी कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक ने कहा की राहुल जी का संदेश जन जन तक पहुचाने की जो ज़िम्मेदारी कांग्रेस सेवादल को सौपी गयी है उसके लिए हम शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रगट करते हुए मैं यह भरोषा और विश्वास दिलाता हूं कि गाँव गाँव घर घर जाकर हम राहुल जी का संदेश पहुचायेंगे जनता को न्याय दिलाएंगे।
उक्त अवसर पर एनएसयूआई के पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौबे,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, चंद्रकांत शर्मा,जिला महासचिव धीरज पांडेय, सेवादल महिला संगठक तारा शुक्ला, शांति प्रकाश बबलू, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, आकाश वर्मा,इस्तियाक अंसारी,मृदुल मिश्रा,कृष्णकांत पटेल,धीरेंद्र प्रताप सिंह,सतेंद्र दुबे, गुड्डू चौधरी, ओम प्रकाश चौबे,शालिग्राम कनौजिया,अशोक कनौजिया, ओम प्रकाश शर्मा,शंकर दुबे, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Translate »