बैंक आफ बड़ौदा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता का लिया संकल्प

सोमभद्र। राब‌र्ट्सगंज स्थित बैंक आफ बड़ौदा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर मतदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई। जिससे 19 मई को होने वाले चुनाव में जिले का मत प्रतिशत बढ़ सके।

image

बैंक के मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक शमसाद अहमद, जितेंद्र कुमार व देवव्रत चक्रवर्ती ने कहा कि अधिक संख्या में मतदान करने से देश का लोकतंत्र मजबूत होगा। इसलिए अधिक संख्या में मतदान कर देश के भागीदारी में अपनी भूमिका निभाएं। कहा कि 19 मई को खुद तो पोलिग बूथ पर जाकर मतदान करें, ही साथ में दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। कहा कि जितना अधिक मतदान होगा उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए कि वह मतदान जरूर करे। बढ़े मतदान प्रतिशत से ही अच्छे व्यक्ति को चुना जा सकता है। इस लोकतंत्र में सभी को मतदान करने का अधिकार मिला है। जिसका प्रयोग चुनाव के समय जरूर करना चाहिए। जितना अधिक मतदान होगा उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए कि वह मतदान जरूर करे। इस मौके पर राघव गुप्ता, भरत भूषण, नीलम, राजेश, पुष्पराज, तेजबली आदि मौजूद रहे।

Translate »