Cyclone Fani Coming to India / फानी तूफान से अलर्ट पर प्रशासन, कर्मचारियों की छुट्टियां की गई रद्द, 2 मई से भारी बारिश की आशंका

[ad_1]


नई दिल्ली. तितली और गाजा तूफान के बाद अब एक बार फिर से एक ओर चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी में काफी सक्रिय है जिसके शुक्रवार तक तट से टकराने की आशंका है। माना जा रहा है कि ये फानी तूफान काफी खतरनाक रूप ले चुका है। और तेज़ी से तट की तरफ बढ़ रहा है। वही ओडिशा सरकार ने इस तूफान के मद्देनज़र तीन तटीय जिलों में प्रशासन को अलर्ट करते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। गंजाम, पुरी और केंद्रपाड़ा जिले में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई है।

2 मई से भारी बारिश की संभावना
चक्रवाती तूफान फानी के चलते राज्य में भारी बारिश की आशंका है। कहा जा रहा है कि 2 मई से भारी बारिश राज्य में हो सकती है। वही बारिश के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलने की आशंका जताई जगई है।

आसपास के राज्यों में भी दिखेगा तूफान का असर
वही फानी तूफान का असर सिर्फ ओडिशा राज्य या उसके तटीय इलाकों में ही देखने को नहीं मिलेगा। बल्कि इसका असर इसके पड़ोसी राज्यों के साथ साथ दूर तक होगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


फानी तूफान से अलर्ट पर प्रशासन

[ad_2]
Source link

Translate »