दुनिया के सबसे रहस्यमय प्राणी हिममानव की कहानी, लोकथा से शुरू हुई और गाइड से सामना के बाद हुई पुष्टि

[ad_1]


साइंस डेस्क. दुनिया के सबसे रहस्यमय प्राणी येती यानी हिममानव को लेकर भारतीय सेना ने बड़ा खुलासा किया है। भारतीय सेना के मुताबिक, पर्वतारोहण दल ने 9 अप्रैल को मकाबू बेस कैंप के करीब 32×15 इंच वाले हिममानव के पैरों के निशान देखे हैं। सेना ने तस्वीरें भी ट्वीट की हैं। जानिए धरती पर हिममानव की मौजूदगी का सच क्या है?

  1. हिममानव का जिक्र कई दशकों से सुनाई जा रहीं तिब्बत और नेपाल की लोककथाओं में मिलता है। एक लोककथा के मुताबिक, हिमालय में बहुत ऊंचाई पर बंदर जैसे दिखने वाले कुछ दैत्यनुमा जीव रहते हैं। इन्हें ही येति या हिममानव कहा जाता है। नेपाल में येति को राक्षस भी कहते हैं।

    • 1832 में पर्वतारोही बीएच होजशन ने किस्से-कहानियों वाले येति जैसे एक बड़े जीव का जिक्र उन्होंने एशियाटिक सोसायटी के जर्नल किया है। उन्होंने लिखा है कि वे हिमालय में ट्रैकिंग कर रहे थे तभी उनके गाइड ने एक विशालकाय मनुष्य जैसे प्राणी को देखा। जो इंसानों की तरह दो पैरों पर चल रहा था। जिसके शरीर पर घने लंबे बाल थे। लेकिन होजशन ने खुद उस प्राणी को नहीं देखा था। इसलिए ये मुद्दा जोर नहीं पकड़ सका।
    • फिर 1951 में ब्रिटिश खोजकर्ता एरिक शिप्टन ने एक विशाल पदचिह्न की तस्वीर ली, जिसमें स्पष्ट रूप से एक अंगूठा दिखा। ये पदचिन्ह नेपाल-तिब्बत सीमा पर मेनलुंग ग्लेशियर पर मिला था। लेकिन जब ये तस्वीर छपी तो लोगों ने कहा कि बर्फ के पिघलने से ये आकृति बनी है।

    ''

    • इस घटना के बाद येति को लेकर काफी खोजबीन हुई। कई अभियान चलाए गए। एक में सर एडमंड हिलेरी शामिल थे। 1953 में सर एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के समय बड़े-बड़े पदचिन्हों को देखने की खबर दी।
    • अपनी पहली आत्मकथा में तेनजिंग ने कहा कि उनका मानना था कि येति एक विशाल वानर थे, हालांकि इसे उन्होंने खुद कभी नहीं देखा था, उनके पिताजी ने दो बार इसे देखा था, लेकिन अपनी दूसरी आत्मकथा में उन्होंने कहा वे इसके अस्तित्व को लेकर बहुत ज्यादा उलझन में पड़ गए थे।
    • वैज्ञानिकों के एक समूह को हिममानव होने के प्रमाण मिले हैं, हालांकि ये स्पष्टतौर पर कैसे दिखते हैं इसकी जानकारी मिल पाई है लेकिन इसकी मौजूदगी पर उन्हें यकीन है।
    • 2017 में अंतरराष्ट्र्रीय शोधकर्ताओं ने हिममानव पर अध्ययन किया। उन्होंने हिमालय से इसके कुछ सेंपल भी जुटाए। सेंपल के मुताबिक, हिममानव भालू की तरह दिखाई देते हैं।
    • 2018 में अमेरिका के दो लोगों ने ऐसा जीव भी देखा था जो आधा बंदर और आधा इंसान जैसा था। जिसे रबर के गोरिल्ला सूट की तरह बताया गया।
  2. ''

    हिममानव के स्वरूप की बंदर और भालू से तुलना की गई है। अमेरिकी प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि यह आधा बंदर-आधा इंसान जैसा दिखता है। पाॅप्युलर कार्टून शो ‘द एडवेंचर ऑफ टिन-टिन’ में येति को दिखाया गया है। शो में येति को काफी दयालु दिखाया गया है। इसे एक जंगली जानवर के तौर पर नहीं बल्कि इसका किरदार इंसानी खुबियों वालेकैरेक्टर के तौर पर गढ़ा गया है।

    https://platform.twitter.com/widgets.js

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      history of yeti when yeti was seen first and how snowman evolved


      history of yeti when yeti was seen first and how snowman evolved

      [ad_2]
      Source link

Translate »