लोकसभा रॉबर्ट्सगंज के 24 नामांकनों में से 12 प्रत्यासियों के नामंकन पत्र जाँच के बाद रद्द

सोनभद्र। लोक सभा सामान्य निर्वाचन,2019,सोनभद्र के 80-राबर्ट्सगंज (अजा) के लिए नामांकन पत्रों की जॉच मंगलवार को प्रेक्षक सामान्य गोडाला किरन कुमार की मौजूदगी में की गयी। नामनेशन किये गये सभी 24 नामांकन पत्रों की जॉच की गयी, 24 में से 12 नामांकन पत्र विधि मान्य पाये गये और जॉचोंपरान्त 12 नामांकन पत्र निरस्त किये गये।

image

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  अंकित कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की जॉच की गयी। जॉच में 12 विधि मान्य नाम निर्देशन पाये गये। उन्होंने बताया कि जो नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य पाये गये, उनमें कम्प्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इण्डिया के  अशोक कुमार कनौजिया, इण्डियन नेषलशनल कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी, समाजवादी पार्टी के भाईलाल,जनता दल यूनाईटेड की अनिता, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के अनुज कुमार, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से कैलाशनाथ, आल इण्डिया पीपुल्स फ्रंट (रेडिकल) से एस0आर0दारापुरी, अपना दल (सोनेलाल) से पकौड़ी लाल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से रूबी प्रसाद, भारत प्रभात पार्टी से सुनील कुमार व निर्दलीय प्रत्याषी के रूप में  प्रभुदयाल व विद्या प्रकाश कुरील का पर्चा वैध पाया गया। जिलाधिकारी श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि 24 नामांकन पत्रों में से जॉचोपरान्त जो 12 नामांकन पत्र  निरस्त किये गये, उनमें भारतीय जन क्रान्ति दल (डेमाक्रेटिक) के अमित कुमार, निर्दलीय  सुनील कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी के रमेश कुमार, राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रान्ति पार्टी के अशोक, निर्दलीय  रामगोविन्द वैसवार, भारतीय गॉधीवादी पार्टी के संतोष कुमार खरवार, शिवसेना की  पुष्पा अनिल, निर्दलीय  भूशा अम्बेडकर, मौलिक अधिकार पार्टी से  राज कुमार, निर्दलीय संदीप कुमार, अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इण्डिया के राजाराम व गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के धर्मेन्द्र का पर्चा खारिज किया गया।

Translate »