बसपा के जिला पंचायत सदस्य ने थामा भाजपा का दामन

सोनभद्र।  भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा आयोजित सहकारिता प्रतिनिधि सम्मेलन दुद्धी विधानसभा में संपन्न हुआ सम्मेलन में बसपा समर्थित किरविल जिला पंचायत सदस्य बिरझन पनिका ने आज बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने जिला पंचायत सदस्य बिरझन पनिका को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए उनको माल्यार्पण कर विधिवत पार्टी में स्वागत किया

image

तथा कहा कि जिला पंचायत सदस्य ने भारतीय जनता पार्टी में आस्था व नरेंद्र मोदी के नीतियों से प्रभावित होकर आज बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया उनका हम आज भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हैं और ऐसे लोगों को भारतीय जनता पार्टी में आने से भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी

image

इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी गंगासागर दुबे दुदी विधायक हरिराम चेरो जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल सोनभद्र मिर्जापुर कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन राजेंद्र सिंह पटेल क्रय विक्रय अध्यक्ष दुद्धी रामेश्वर राय जिला महामंत्री बिपिन बिहारी गुप्ता जिला मंत्री सुरेश शुक्ला जिला मंत्री दीपक अग्रहरि दुद्धी विधानसभा प्रभारी राकेश पांडे आदि उपस्थित रहे
  इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने डी

Translate »