अमर बहादुर अध्यक्ष एवं राम कुमार मिश्रा बनाए गए एन टी पी सी कर्मचारी संगठन रिहन्द के महामंत्री

बीजपुर/सोनभद्र(रामजियावन गुप्ता)एन टी पी सी की रिहन्द परियोजना में कार्यरत एन टी पी सी कर्मचारी संगठन (इंटक) के 2019 के नई कार्यकारिणी का गठन  चालू माह अप्रैल के 27 तारीख को सर्व सम्मति से किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए नव निर्वाचित कार्यवाहक अध्यक्ष विजय शंकर उपाध्याय ने बताया कि 15 सदस्यों वाली कमेटी में इस वर्ष नए नए चेहरों को शामिल करके संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम किया गया है। नई कार्यकारिणी में अमर बहादुर को अध्यक्ष तथा राम कुमार मिश्रा को महामंत्री पद की जिम्मेवारी प्रदान की गई है। अन्य पदाधिकारियों में विजय शंकर उपाध्याय को कार्यवाहक अध्यक्ष , राम कुमार को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार को संयुक्तमंत्री, प्रसेनजीत राणा व गौतम कुमार को संगठन मंत्री, गोपाल बाबू को कल्याण मंत्री एवं  आर उपाध्याय को कोषाध्यक्  बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में आलोक कुमार शर्मा,जीत कमले, सतीश चंद्र, रामानन्द यादव, संजीव कुमार तथा गुड्डू कुमार को शामिल किया गया है।

Translate »