मध्य प्रदेश में हो रहे चुनाव के मद्देनजर बीजपुर थाना से सटे बार्डर रहे सील

बीजपुर/सोनभद्र(रामजियावन गुप्ता)  29 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सीधी जनपद में हो रहे लोक सभा 2019 के चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश प्रान्त के सोनभद्र जनपद के बीजपुर थाना से सटे मध्य प्रदेश प्रान्त के बार्डर रविवार से निर्धारित समय से ही शील रहा।

image

सोमवार को प्रभारी निरीक्षक बीजपुर हरिश्चंद्र सरोज के नेतृत्व में पुलिस बल की टुकड़ियां मुश्तैदी से थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती के टोला अधौरा में मौजूद बन विभाग के पूर्व बैरियर पर तैनात देखी गई। पुलिस बल की मुश्तैदी को देखकर परिंदा भी बार्डर को पार करने की हिम्मत नहीं जूटा पाते देखा गया। सायं पाँच बजे तक यही हालात रहा।

image

चाहे पैदल, चाहे दोपहिया अथवा चारपहिया वाहन धारक हो उन्हें पाँच बजे के बाद ही बीजपुर बैढ़न मार्ग से मध्य प्रदेश में प्रवेश की अनुमति मिल पाई। पुलिस बल की टुकड़ी में प्रभारी निरीक्षक बीजपुर श्री सरोज के आलावा उप निरीक्षक जय प्रकाश श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल मुन्नाराम एवं बल के अन्य जवान शामिल थे।

Translate »