खेती और पशुपालन की मिसाल, दो पहियों के ट्रैक्टर और हिरण पालन में रिकॉर्ड बना रहे किसान

[ad_1]


लाइफस्टाइल डेस्क. खेती और पशुपालन को प्रेरित करने और रिकॉर्ड बनाने वाले 7 बेहतरीन उदाहरण गिनीज रिकॉर्ड ने लोगों से शेयर किए हैं। ये खेती में इनोवेशन, जानवरों से कमाई और उन्हें संरक्षित रखने का तरीका भी सिखा रहे हैं। इतना ही नहीं ये अपनी खूबी के कारण पर्यटकों से लेकर आप लोगों का ध्यान भी खींच रहे हैं। जानिए ऐसे ही मिसालों के बारे में…

  1. ''

    • लंदन समेत कुछ देशों में जुताई के लिए दो पहियों वाले ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये न तो भारी हैं और न अधिक आवाज करते हैं।
    • खेत में पैदल चलते हुए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। 2011 में इससे जुड़ा गिनीज रिकॉर्ड भी बनाया गया था।
    • लंदन में बने इस रिकॉर्ड में 23 ब्रिटिश और आइरिश लोग शामिल हुए थे। इसमें 21 ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया गया था
    • इसकी मदद से जमीन के एक तय हिस्से में 5 मिनट में 4 इंच तक की जोताई का लक्ष्य रखा गया था।
    • ये ट्रैक्टर ब्रिटिश एंजनी इंजीनियरिंग कंपनी ने 1939-1958 में बनाए थे। जिसे बाद में दो पहियों वाले ट्रैक्टर के रूप में मोडिफाई किया गया था।
  2. ''

    • दुनिया के कई देशों में तितलियों के लिए फार्म बनाए गए हैं। लेकिन मलेशिया के पेनांग आईलैंड पर बना बटरफ्लाई फार्म खास है।
    • यह तितलियों के लिए बने सबसे पुराने फार्मिंग हाउस में से एक है। इसकी शुरुआत 29 मार्च 1986 में हुई थी।
    • इस फार्म को तितलियों का स्वर्ग भी कहा जाता है। 0.8 हेक्टेयर में फैले इस फार्म में तितलियों के लिए ब्रीडिंग सेंटर, गार्डेन, लेब और दर्शकों केे लिए खास एरिया बनाया गया है।
    • मलेशिया के इस सबसे बड़े बटरफ्लाई फार्म में 50 प्रजातियों की 4 हजार से अधिक तितलियां हैं और 200 से अधिक प्रजाति के पेड़ हैं।
    • इसे दुनिया का पहला रेंगने वाले जानवरों का फार्म भी कहा जाता है। यहां मेढक, मकड़ी, सांप, कैटफिश, छिपकली, पत्तियों को खाने वाले कीट देखे जा सकते हैं।
    • पूरे फार्म की छत काे शीशे से कवर किया गया है ताकि यहां रोशनी पहुंच सके। आधिकारिक तौर पर इसे लोगों के लिए 2016 में खोला गया था।
  3. ''

    • दुनिया के सबसे बड़े मूज फार्म का रिकॉर्ड रशिया के एक शहर कोस्तरोमा के नाम है। मूज एक तरह की हिरण है। जो हिरणों की सबसे बड़ी प्रजाति है।
    • फार्म की शुरुआत 1963 में मूज के दो बछड़ों से हुई थी, वर्तमान में इनकी संख्या 800 है। इन्हें साइंटिफिक और एग्रीकल्चरल एजेंसी की निगरानी में रखा जाता है।
    • फार्म का लक्ष्य मूज का दूध उत्पादन है जिसका इस्तेमाल इनोवा सुसानिन सेनेटोरियम में अल्सर और रेडिएशन के कारण हुए जख्मों के इलाज में किया जाता है।
    • इसकी सींगों का प्रयोग दवाएं बनाने में किया जाता है साथ ही ये जानवर पर्यटकों के लिए भी आर्कषण का केंद्र है।
  4. ''

    • बिग जैक दुनिया का सबसे लंबा घोड़ा है। इसकी उम्र 18 साल है और यह बेल्जियन गेल्डिंग नश्ल का घोड़ा है।
    • इसकी लंबाई 6 फुट 9 इंच है और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है।
    • आमतौर पर बेल्जियन गेल्डिंग नश्ल के घोड़े इतने लंबे नहीं होते। इसे अमेरिका के विस्कॉन्सिन में बने स्मोकी हॉलो फार्म में रखा गया है। पहली बार इसकी लंबाई जनवरी 2010 में नापी गई थी।
    • बिग जैक यहां के लोगों के लिए एक सेलिब्रिटी जैसा है। जानवरों से प्रेम करने वाले और पर्यटकों के लिए फार्म में यह आकर्षण का केंद्र है।
    • यह एक दिन में दो बाल्टी अनाज खाता है। जैक जब पैदा हुआ तो इसका वजन 108 किलो था और वर्तमान में यह 1,172 किलो का है।
  5. ''

    • खेतों में पशु-पक्षियों के कारण होने वाले नुकसान से बचाने के लिए नेशनल फॉरेस्ट एडवेंचर फार्म ने एक जगह पर दुनिया में सबसे ज्यादा पुतले बनाने का गिनीज रिकॉर्ड बनाया।
    • 2014 में लंदन में 3,812 पुतले बनाए गए, जिसने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा। इसे स्टेफोर्डशायर के स्थानीय स्कूलों, बिजनेस फर्म और गांववालों ने मिलकर तैयार किया था।
  6. ''

    • न्यूजीलैंड के भेड़ पालक जस्टिन बेल ने 9 घंटे में 731 मेमनों के बालों को काटने का गिनीज रिकॉर्ड बनाया है।
    • यह रिकॉर्ड 16 दिसंबर 2002 को न्यूजीलैंड के ओप्पे ट्रस्ट फार्म में बनाया गया था।
    • रिकॉर्ड के मुताबिक, एक मेमने के बालों को काटने में 37.9 सेकंड का समय लगा था। जिसकी मॉनिटरिंग वर्ल्ड रिकॉर्ड शियरिंग कमेटी रूल्स ने की थी।
    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Guinness World Records shares stories to inspire innovation in farming


      Guinness World Records shares stories to inspire innovation in farming


      Guinness World Records shares stories to inspire innovation in farming


      Guinness World Records shares stories to inspire innovation in farming


      Guinness World Records shares stories to inspire innovation in farming


      Guinness World Records shares stories to inspire innovation in farming

      [ad_2]
      Source link

Translate »