चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला किया, धोनी की जगह सुरेश रैना कप्तान

[ad_1]


खेल डेस्क.आईपीएल के 44वें मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई के ओपनर्स रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक क्रीज पर हैं। इससे पहले चेन्नई की कमाननियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह सुरेश रैना संभाल रहे। धोनी को बुखार के कारण आराम दिया गया। चेन्नई ने इसके अलावा टीम दो और बदलाव किए। रविंद्र जडेजा और फाफ डुप्लेसिस भी टीम में नहीं हैं। मुरली विजय, ध्रुव शोरे और मिशेल सैंटनर को टीम में शामिल किया। वहीं, मुंबई ने बेन कटिंग और मयंक मार्कंडेय की जगह इविन लेविस और अनुकूल रॉय को टीम में शामिल किया। अनुकूल ने मुंबई के लिए डेब्यू किया।

चेन्नई की टीम ने इस सीजन मेंहोमग्राउंड एमए चिदंबरम पर 5 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर अब तक 6 मैच खेले गए हैं।। इनमें से चेन्नई सिर्फ दो ही जीत पाई है। मुंबई ने चार मुकाबले अपने नाम किए। होमग्राउंड पर चेन्नई ने रोहित शर्मा की टीम को पिछली बार 2010 में हराया था। ओवरऑल चेन्नई और मुंबई के बीच आईपीएल में27 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 15 और चेन्नई ने 12 जीते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
मुंबई इंडियंस :रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, इविन लेविस, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, अनुकूल रॉय, राहुल चाहर, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।

चेन्नई सुपरकिंग्स : सुरेश रैना (कप्तान), शेन वॉटसन, मुरली विजय, अंबाती रायडू, ध्रुव शोरे, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर।

चेन्नई अंक तालिका में टॉप पर

इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई 11 में से 8 मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर हैं। उसके 16 अंक है। वह प्लेऑफ में स्थान पक्का करने वाली अभी इकलौती टीम है। मुंबई ने 10 में से 6 जीते हैं। वह 12 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है।

##

दोनों टीमों ने पिछले 5 मुकाबलों में तीन-तीन जीते
हालिया फॉर्म की बात करें तो दोनों टीमें बराबरी पर दिख रही है। चेन्नई और मुंबई ने अपनेपिछले 5-5 मुकाबलों में से 3-3 जीते हैं। हालांकि, चेन्नई ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था, जबकि मुंबई को राजस्थान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए पिछले मैच में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


रोहित शर्मा।

[ad_2]
Source link

Translate »